एशियन गेम्स 2026 के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने 15 खिलाड़ियों की टीम का ऐलान कर दिया है. भारत के मुकाबले में पाकिस्तान ने अपने स्क्वाड में युवा खिलाड़ियों को शामिल किया है.
पाकिस्तानी टीम की कमान युवा बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को सौंपी गई है. जबकि अब्दुल समद को टीम का उप-कप्तान बनाया गया है. जिन्होंने पाकिस्तान के लिए पांच T20I मैच खेले हैं. वहीं फरहान ने पाकिस्तान के लिए 46 टी20 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने दो शतक और 10 अर्धशतक के साथ कुल 1,305 रन बनाए हैं.
टीम में शामिल 15 खिलाड़ियों में से आकिफ जावेद, अली रजा, माज सदाकत और साद मसूद ऐसे चार खिलाड़ी हैं जिन्होंने अभी तक पाकिस्तान के लिए T20I मैच नहीं खेला है.
एशियाई खेलों के लिए पाकिस्तानी टीम
साहिबजादा फरहान (कप्तान), अब्दुल समद (उपकप्तान), अबरार अहमद, अहमद दानियाल, आकिफ जावेद, अली रजा, अराफात मिन्हास, हैदर अली, हसन नवाज, माज सदाकत, मोहम्मद सलमान मिर्जा, साद मसूद, सईम अयूब, सुफयान मोकिम और उस्मान खान (विकेटकीपर).
BCCI ने सीनियर खिलाड़ियों को चुना
वहीं भारतीय क्रिकेट बोर्ड ‘BCCI’ ने इस टूर्नामेंट के लिए अपनी फुल टीम को चुना है. जिसकी कमान श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है, जबकि तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है. इसके अलावा टीम में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह को भी शामिल किया गया है.
एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नितीश रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह.
एशियन गेम्स 2026 कब शुरू होगा?
एशियन गेम्स 2026 जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक खेला जाएगा. इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट में क्रिकेट प्रतियोगिता T20 फॉर्मेट में खेली जाएगी, जिसमें कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी. पुरुषों का क्रिकेट टूर्नामेंट 24 सितंबर से शुरू होगा और मेडल मैच 3 अक्टूबर को खेला जाएगा.


