Monday, May 4, 2026

भागलपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए फर्जी आवेदन करने वालों की अब खैर नहीं।

Share

भागलपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas Yojana) के लिए फर्जी आवेदन करने वालों की अब खैर नहीं। आवेदकों की पहचान व सत्यापन का कार्य शुरू हो गया है। पिछले दो दिनों में 266 लोगों का सत्यापन किया गया। जिले में कुल 283,822 परिवारों ने आवेदन किया था। अब उन लाभुकों की पहचान की जा रही है, जिन्हें वास्तव में आवास की आवश्यकता है

भागलपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए फर्जी आवेदन करने वालों की अब खैर नहीं। आवेदकों की पहचान व सत्यापन का कार्य गांव व पंचायत स्तर पर शुरू कर दिया गया है।

पिछले दो दिनों में 266 लोगों का सत्यापन किया गया है। जिले में कुल 283,822 परिवारों ने इस योजना के लिए आवेदन किया था। अब उन लाभुकों की पहचान की जा रही है, जिन्हें वास्तव में आवास की आवश्यकता है।

गांव और पंचायत स्तर पर आमसभा के माध्यम से लाभुकों की पहचान की जा रही है। सत्यापन के बाद एक नई सूची तैयार की जाएगी, जिसमें केवल उन लाभुकों के नाम होंगे, जिन्हें आवास की सच्ची आवश्यकता है।

यह सूची राज्य सरकार को भेजी जाएगी। सरकार के स्तर से लक्ष्य मिलने के बाद अगले वित्तीय वर्ष में आवास निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।

कहलगांव प्रखंड से सबसे अधिक 45,632 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि पीरपैंती प्रखंड से 35,344 और सन्हौला प्रखंड से 26,101 आवेदन आए हैं। अन्य प्रखंडों से 20,000 से कम आवेदन प्राप्त हुए हैं।

दो वर्षों में 44,882 आवास बनाने का लक्ष्य

पिछले दो वित्तीय वर्षों में 44,882 आवास बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जो वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 में पूरा किया जाएगा।

हालांकि, अभी तक आवास निर्माण का कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है। 258 लाभुकों को अभी तक पहली किश्त का भुगतान नहीं किया गया है, जबकि 42,971 लाभुकों को पहली किश्त का भुगतान किया जा चुका है। आवास निर्माण में तेजी लाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी की जा रही

  • प्रखंड : 16
  • कुल पात्र परिवार : 283822
  • दो दिनों में सत्यापित परिवार : 266
  • पेंडिंग : 283556
  • प्रतिशत : 0.09
प्रखंडकुल पात्र परिवारदो दिनों में सत्यापित परिवारपेंडिंगप्रतिशत
नाथनगर1622972161570.44
खरीक1655370164830.42
शाहकुंड1723840171980.23
गोपालपुर1170824116840.20
इस्माइलपुर46920946830.19
सबौर1167721116560.18
नारायणपुर1186909118600.08
जगदीशपुर1563511156240.07
नवगछिया1313305131280.04
सन्हौला2610102260990.01
सुल्तानगंज1856801185670.01
पीरपैंती3534401353430.00
कहलगांव4563201456310.00
बिहपुर1421300142130.00
गोराडीह1668500166850.00
रंगराचौक85450085450.00

Read more

Local News