पटना: PM नरेंद्र मोदी ने पहले चरण में 64.46 फीसदी मतदान हुआ. बंपर वोटिंग के बाद बड़ा बयान दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि, बिहार में बंपर वोटिंग से संकेत मिल रहे है कि पहले फेज में एनडीए को भारी बढ़त हासिल हुई है.
- ‘पहले चरण की वोटिंग में NDA को भारी बढ़त’ : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, ”बिहार विधानसभा चुनावों में पहले चरण की वोटिंग में एनडीए ने भारी बढ़त हासिल कर ली है. इसके साथ ही दूसरे चरण में भी हर तरफ उसकी लहर नजर आ रही है. जनता-जनार्दन के इसी जोश के बीच कल दोपहर करीब 1:45 बजे औरंगाबाद और लगभग 3:30 बजे भभुआ में अपने परिवारजनों से संवाद का सौभाग्य प्राप्त होगा.”
121 सीटों पर कुल 64.46 प्रतिशत मतदान दर्ज: बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बंपर वोटिंग हुई . चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर कुल 64.46 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है. यह आंकड़ा 45,314 मतदान केंद्रों में से 41,943 केंद्रों से प्राप्त डेटा पर आधारित है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने गुरूवार शाम को पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन आंकड़ों को साझा करते हुए कहा कि शेष केंद्रों से आने वाले अपडेट के बाद अंतिम आंकड़े जारी किए जाएंगे.

1990 के बाद ऐसी हुई बंपर वोटिंग : बताया जा रहा है कि 1990 के बाद पहला ऐसा अवसर है कि मतदान प्रतिशत कितना हाई हुआ है और 60% से अधिक मतदान हुआ है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने बताया कि इस चुनाव में 45341 मतदान केंद्र बनाए गए थे और मतदान केंद्र स्थल की संख्या 23554 रही. उन्होंने बताया कि शाम 6:00 बजे तक 41941 मतदान केंद्र का डाटा उपलब्ध हो पाया है और इसके अनुसार 64.46% अब तक मतदान हुए हैं.
बंपर वोटिंग से पीएम को एनडीए की जीत का भरोसा :प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, ”बिहार विधानसभा चुनावों में पहले चरण की वोटिंग में एनडीए ने भारी बढ़त हासिल कर ली है. इसके साथ ही दूसरे चरण में भी हर तरफ उसकी लहर नजर आ रही है. जनता-जनार्दन के इसी जोश के बीच कल दोपहर करीब 1:45 बजे औरंगाबाद और लगभग 3:30 बजे भभुआ में अपने परिवारजनों से संवाद का सौभाग्य प्राप्त होगा.’
अगले चरण की तैयारी: चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने दिल्ली के मॉनिटरिंग रूम से पूरे प्रक्रिया की निगरानी की. उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव में ऐतिहासिक मतदान प्रतिशत दर्ज होने की संभावना है. दूसरा चरण 11 नवंबर को 122 सीटों पर होगा, जबकि 14 नवंबर को वोटों की गिनती होगी. एनडीए और महागठबंधन दोनों ने ही पहले चरण में अपनी जीत का दावा किया है. जेडीयू प्रवक्ता ने कहा, “एनडीए प्रचंड बहुमत हासिल करेगा,” जबकि आरजेडी ने “बदलाव की लहर” का जिक्र किया.


