Monday, April 27, 2026

बिहार में भीषण गर्मी के बाद मौसम में बदलाव आया है, पटना सहित कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और उत्तरी भागों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Share

 बिहार में भीषण गर्मी के बाद मौसम में बदलाव आया है। पटना सहित कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और उत्तरी भागों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

पटना। Bihar Weather News: बिहार में भीषण गर्मी के बीच रविवार से मौसम में बदलाव आया है। पटना सहित अलग-अलग भागों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ नमी युक्त पुरवा हवा ने मौसम (Bihar Weather) को सामान्य बना दिया है।

बीते 24 घंटों के दौरान पटना सहित सभी जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट आने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। पटना के अधिकतम तापमान में 6.4 डिग्री सेलियस की गिरावट के साथ 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 43.5 डिग्री सेल्सियस के साथ भभुआ कैमूर में प्रदेश का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। गयाजी और भभुआ को छोड़कर पटना सहित शेष जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया।

आंधी-बारिश की चेतावनी 

मौसम विभाग के Bihar Weather Forecast के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित अन्य भागों में पुरवा के कारण मौसम सामान्य होने के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, जबकि उत्तरी भागों के ज्यादातर भागों में गरज-चमक के साथ आंधी-पानी को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

तीन से चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री गिरावट के साथ मौसम सामान्य बना रहेगा। 30 अप्रैल तक प्रदेश के अलग-अलग भागों में मेघ गर्जन के साथ छिटपुट वर्षा के आसार हैं।

बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के उत्तरी भागों के अनेक स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई। किशनगंज के ठाकुरगंज में सर्वाधिक वर्षा 75.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

मधुबनी जिले में 28 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा दर्ज की गई। पूर्वी बिहार और इसके आसपास के क्षेत्रों में हवा का चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र बने होने के साथ राज्य के मौसम में बदलाव आया है।

इन स्थानों पर दर्ज हुई वर्षा

अररिया के पलासी में 52.4 मिमी, पूर्णिया के बैसा में 32.4 मिमी, किशनगंज में 28.4 मिमी, फारबिसगंज में 25.4 मिमी, अररिया में 25.2 मिमी, सुपौल के छातापुर में 23.0 मिमी, पूर्णिया के अमौर में 22.6 मिमी, अररिया के जोकिहाट में 21.4 मिमी, पूर्णिया के कस्बा में 20.0 मिमी, किशनगंज के बहादुरगंज में 12.8 मिमी, सुपौल के त्रिवेणीगंज में 12.4 मिमी, मधेपुरा के सिंहेश्वर में 9.2 मिमी, सुपौल के पिपरा में 8.8 मिमी, सुपौल में 8.6 मिमी एवं पश्चिम चंपारण के सिकटा में 8.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहरअधिकतम (°C)न्यूनतम (°C)
पटना34.427.6
गयाजी40.726.8
भागलपुर29.325.2
मुजफ्फरपुर31.026.3

Read more

Local News