Monday, May 4, 2026

बिहार में ठंड का प्रकोप जारी है। पटना समेत 15 जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है.

Share

बिहार में ठंड का प्रकोप जारी है। पटना समेत 15 जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए पूर्वानुमान (Bihar Weather Forecast) जारी किया है, जिसके अनुसार तापमान में और गिरावट आ सकती है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

पटना। प्रदेश के मौसम में धीरे-धीरे बदलाव हो रहा है। ज्यादातर भागों में कोहरे का प्रभाव बने होने के साथ पछुआ के कारण मौसम शुष्क बने होने के साथ कुछ स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार हैं।

सोमवार को पटना सहित 15 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पछुआ की गति अधिक रहने से दिन में भी कनकनी का प्रभाव रहेगा। सोमवार को पटना सहित ज्यादातर भागों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

पटना का न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, 7.6 डिग्री सेल्सियस के साथ भागलपुर के सबौर प्रदेश में सबसे ठंडा स्थान रहा। पटना का अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

चार सौ मीटर के साथ पूर्णिया में सबसे कम दृश्यता दर्ज की गई। सोमवार को पटना व आसपास इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ठंड का प्रभाव बना रहा।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहरअधिकतम (डिग्री सेल्सियस)न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस)
पटना23.114.1
गया24.410.6
भागलपुर24.010.6
मुजफ्फरपुर23.013.2

Read more

Local News