Tuesday, June 23, 2026

 नॉर्वे ने सेनेगल को 3-2 से तो फ्रांस ने इराक को 3-0 से हराया.

Share

 मंगलवार (23 जून) को न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप I के मैच में अर्लिंग हालैंड के दो गोल की बदौलत नॉर्वे ने सेनेगल को 3-2 से हराकर राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह पक्की कर ली.

सेनेगल के पास अभी तक कोई पॉइंट नहीं है, लेकिन वे अभी भी तीसरे स्थान पर रहने वाली आठ सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक के तौर पर आगे बढ़ सकते हैं. इन उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए, उन्हें ग्रुप I के अपने आखिरी मैच में इराक को हराना होगा.

मैच में अर्लिंग हालैंड ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया. वो 2018 में हैरी केन के बाद अपने पहले दो वर्ल्ड कप मैचों में एक से ज्यादा गोल करने वाले पहले और कुल मिलाकर छठे खिलाड़ी बन गए. नॉर्वे के इस स्ट्राइकर ने ग्रुप I में अब तक चार गोल कर चुका हैं. जिसके साथ वो ‘गोल्डन बूट’ की रोमांचक दौड़ में लियोनेल मेस्सी और किलियन एम्बाप्पे के साथ मजबूती से बने हुए हैं.

हालैंड ने दो वर्ल्ड कप मैचों में चार गोल किए हैं और अपने देश के लिए 52 मैचों में शानदार 59 गोल किए हैं. नॉर्वे के लिए मैच में मार्कस होल्मग्रीन पेडरसन ने भी गोल किया. वहीं सेनेगल की तरफ से सार ने दोनों गोल किए.

ग्रुप I का पॉइंट्स टेबल

फ्रांस ने इराक को 3-0 से हराया
इसी ग्रुप के दूसरे मैच में फ्रांस ने इराक को 3-0 से हराया और एक मैच बाकी रहते ही राउंड ऑफ 32 में जगह बना ली. अपना 100वां इंटरनेशनल मैच खेल रहे किलियन एम्बाप्पे ने मैच में दो गोल किए, जबकि तीसरा गोल उस्मान डेम्बेले ने किया.

मैच में एम्बाप्पे ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, वो अब FIFA वर्ल्ड कप के 6 मैचों में दो या उससे ज्यादा गोल कर चुके हैं. जो टूर्नामेंट के इतिहास में किसी भी अन्य खिलाड़ी से ज्यादा है. मैच में उनके दो गोलों ने टूर्नामेंट में उनके गोलों की संख्या चार कर दी है, जिससे वे गोल्डन बूट की रेस में लियोनेल मेसी (5 गोल) से ठीक पीछे हैं और टूर्नामेंट में हर मैच में गोल करने का अपना शानदार रिकॉर्ड बनाए हुए हैं.

इसके अलावा फीफा वर्ल्ड कप में एम्बाप्पे के गोलों की संख्या 16 हो गई है. जिसके साथ वो ब्राजील के रोनाल्डो के 15 वर्ल्ड कप गोल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. अब वे जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोज के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं, और नए रिकॉर्ड-होल्डर लियोनेल मेसी (18 गोल) से सिर्फ दो गोल पीछे हैं.

अल्जीरिय ने जॉर्डन को 2-1 से हराया
ग्रुप J के मैच में अल्जीरिया ने जॉर्डन को 2-1 से हरा दिया है. जिसमें अल्जीरिया की तरफ से बेनबोएली और गोएरी ने गोल किए जबकि जॉर्डन की तरफ से अलराशदान गोल कर ने में सफल रहे.

Read more

Local News