बिहार में ठंड का कहर जारी है, शेखपुरा सबसे ठंडा शहर रहा, जहां तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। पटना समेत अन्य शहरों में भी ठंड बढ़ी है। मौसम विभाग ने आज (Bihar Weather Today) भी ठंड रहने और कोहरे की संभावना जताई है, लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
पटना। पछुआ के कारण बिहार के तापमान में गिरावट हो रही है। सात दिनों के दौरान राजधानी के अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। रविवार को पटना का अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
एक दिसंबर को पटना का अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग के Bihar Weather Forecast के अनुसार, पछुआ के कारण मौसम शुष्क बने होने के साथ सुबह-शाम हल्की ठंड का प्रभाव बने होने के साथ ज्यादातर भागों में कोहरे का प्रभाव बना रहेगा।
पछुआ की गति में वृद्धि होने के कारण कनकनी का असर रहेगा। रविवार को पटना सहित 20 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, पटना सहित 12 जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
पटना के अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 11.8 डिग्री सेल्सियस एवं 8.4 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
रविवार को पटना सहित आसपास इलाकों में हल्के कोहरे का प्रभाव रहा जबकि उत्तरी भागों में घना कोहरा छाए रहा। पूर्णिया में 450 मीटर सबसे कम न्यूनतम दृश्यता दर्ज की गई।
प्रमुख शहरों का तापमान
| शहर | अधिकतम (डिग्री सेल्सियस) | न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस) |
|---|---|---|
| पटना | 24.4 | 11.8 |
| गया | 24.5 | 9.2 |
| भागलपुर | 24.1 | 10.9 |
| मुजफ्फरपुर | 23.0 | 13. |


