Sunday, April 26, 2026

बिहार में आय और उपभोग की क्षेत्रवार विषमता पहले भी चिंताजनक रही है और आज भी बराबरी की स्थिति नहीं।

Share

बिहार में आय और उपभोग की क्षेत्रवार विषमता एक गंभीर चिंता का विषय है। पटना की प्रति व्यक्ति आय शिवहर, अररिया और सीतामढ़ी जैसे जिलों से लगभग चार गुना अधिक है। बाढ़-सुखाड़ जैसे भौगोलिक कारण विकास में बाधा डालते हैं। समग्र विकास और प्रति व्यक्ति आय दोगुनी करने के लक्ष्य के लिए इस असमानता को दूर करना आवश्यक है, क्योंकि कुछ जिले अत्यधिक समृद्ध हैं, जबकि अन्य बहुत पिछड़े हैं

पटना। बिहार में आय और उपभोग की क्षेत्रवार विषमता पहले भी चिंताजनक रही है और आज भी बराबरी की स्थिति नहीं। भौगोलिक परिवेश, जिसमें बाढ़-सुखाड़ प्रतिवर्ष की विपदा है, को इसका मूल कारण बताते हुए व्यवस्था कतरा जाती है। हालांकि, समग्र विकास में यह बड़ा रोड़ा है।

अब जबकि प्रति व्यक्ति आय दोगुना करने की प्रतिबद्धता है, तो इस विषमता को भी पाटना आवश्यक हो जाता है। अभी स्थिति यह है कि समृद्धि के पैमाने पर कुछ जिले देश के विकसित जिलों से प्रतिस्पर्द्धा के लिए तैयार हैं, तो कई जिले उनके पीछे रेंगते हुए कि जैसे किसी दौर के कालाहांडी हों।

शिवहर, अररिया और सीतामढ़ी की तुलना में पटना में प्रति व्यक्ति आय लगभग चौगुना है। पटना की यह स्थिति विकास के मानचित्र पर बिहार का सिर ऊंचा कर देती है, लेकिन शिवहर आदि की पीड़ा असह्य है।

बिहार के समृद्ध और विपन्न जिलों के प्रमुख संकेतक

समृद्ध जिले

संकेतकजिला 1मानजिला 2मानजिला 3मान
प्रति व्यक्ति आय (स्थिर मूल्य पर)पटना₹1,31,332बेगूसराय₹61,566मुंगेर₹54,469
प्रति हजार व्यक्ति पेट्रोल की खपतपटना18.6 टनमुजफ्फरपुर12.5 टनपूर्णिया11.7 टन
प्रति हजार व्यक्ति डीजल की खपतपटना37 टनशेखपुरा33 टनऔरंगाबाद29.5 टन
प्रति हजार व्यक्ति रसोई गैस की खपतपटना25.5 टनबेगूसराय17.9 टनगोपालगंज16.6 टन

विपन्न जिले

संकेतकजिला 1मानजिला 2मानजिला 3मान
प्रति व्यक्ति आय (स्थिर मूल्य पर)शिवहर₹23,047अररिया₹23,670सीतामढ़ी₹24,332
प्रति हजार व्यक्ति पेट्रोल की खपतलखीसराय5.6 टनबांका5.6 टनशिवहर6.1 टन
प्रति हजार व्यक्ति डीजल की खपतशिवहर9.2 टनसिवान11.4 टनकैमूर12.3 टन
प्रति हजार व्यक्ति रसोई गैस की खपतअररिया8.5 टनबांका8.9 टनमधेपुरा9.1 टन

Table of contents [hide]

Read more

Local News