Saturday, May 2, 2026

बिहार के अधिकांश हिस्सों में आंशिक कोहरा रहेगा, जबकि उत्तरी बिहार के पांच जिलों में घना कोहरा छाने की चेतावनी है।

Share

बिहार के अधिकांश हिस्सों में आंशिक कोहरा रहेगा, जबकि उत्तरी बिहार के पांच जिलों में घना कोहरा छाने की चेतावनी है। पटना समेत अन्य क्षेत्रों में हल्का कोहरा रहेगा। अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान 9-14°C और अधिकतम 22-28°C रहने का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 3 फरवरी के आसपास दक्षिण-पश्चिमी भागों में हल्की बारिश की संभावना है, जिससे ठंड बढ़ सकती है।

पटना। राज्य के ज्यादातर भागों में आंशिक कोहरे का प्रभाव बना रहेगा। उत्तरी भागों के पांच जिलों के पूर्वी व पश्चिम चंपारण, मधुबनी, सुपौल और सारण जिले में सुबह एवं देर शाम के दौरान घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की गई है। 

पटना समेत राज्य के अन्य भागों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने के आसार है। दो दिनों के दौरान राज्य का न्यूनतम तापमान 9-14 डिग्री सेल्सियस के बीच एवं दिन का तापमान 22-28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। 

अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार राज्य में 48 घंटों के बाद अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के आसार है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तीन फरवरी के आसपास दक्षिण पश्चिम भागों के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद एवं अरवल के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है। 

गुरुवार को राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस पश्चिम चंपारण के वाल्मीकि नगर में दर्ज किया गया। जबकि, राजधानी का न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तीन सौ मीटर वाल्मीकि नगर में सबसे कम दृश्यता दर्ज की गई। 

वाल्मीकि नगर में छिटपुट वर्षा 

बगहा एवं वाल्मीकि नगर में छिटपुट वर्षा दर्ज की गई। बगहा में 2.0 मिमी एवं वाल्मीकि नगर में 1.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। राजधानी का अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस एवं 26.6 डिग्री सेल्सियस सुपौल में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। राजधानी सहित आसपास इलाकों में पछुआ की गति में वृद्धि होने के साथ सुबह-शाम हल्की ठंड का प्रभाव बना रहा।

प्रमुख शहरों का तापमान ( डिग्री सेल्सियस में)

शहरअधिकतम (°C)न्यूनतम (°C)
पटना24.014.4
गया जी24.013.9
भागलपुर25.513.4
मुजफ्फरपुर22.614.2

Read more

Local News