Saturday, September 26, 2026

बालूमाथ सीओ की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ केस, धमकी देने का आरोप.

Share

लातेहार: बालूमाथ के अंचल अधिकारी बालेश्वर राम ने तीन लोगों के खिलाफ बालूमाथ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीओ ने तेली टोला निवासी राजेंद्र साव उर्फ चावल और उनके दो बेटों विनोद कुमार व अमोद कुमार पर जान से मारने की धमकी देने और रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है।

रामनवमी के मामले के बाद धमकी का दावा

सीओ के अनुसार, रामनवमी पर्व के दौरान बालूमाथ के तीन अखाड़ों में विधि-व्यवस्था से जुड़ी स्थिति और डीजे बजाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उनका दावा है कि इसी कार्रवाई के बाद से तीनों आरोपी उन्हें लगातार धमकी दे रहे हैं।

सीओ ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि उन पर जमीन की जमाबंदी कराने के लिए दबाव बनाया जा रहा था।

पुलिस ने शुरू की जांच

बालूमाथ थाना प्रभारी ने सीओ की ओर से दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज किए जाने की पुष्टि की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान लगाए गए आरोपों और उससे जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जाएगी।

Read more

Local News