Monday, May 4, 2026

फतुहा में गुजरात की गिफ्ट सिटी की तरह 242 एकड़ में फिनटेक सिटी विकसित की जाएगी।

Share

बिहार के फतुहा में गुजरात की गिफ्ट सिटी (GIFT City) की तरह 242 एकड़ में फिनटेक सिटी विकसित की जाएगी। इसके लिए 408.81 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। यह वित्तीय और तकनीकी कंपनियों का केंद्र बनेगा, जिससे युवाओं को रोजगार मिलेगा और राज्य में इनोवेशन को बढ़ावा मिलेगा।

 पटना। गुजरात की गिफ्ट की तर्ज पर फतुहा के समीप फिनटेक सिटी को विकसित किया जाएगा। उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने बताया कि 242 एकड़ में विकसित होने वाले फिनटेक सिटी के लिए जमीन अधिग्रहण के लिए 408.81 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

वित्तीय सेवाओं तकनीकी कंपनियों तथा इस क्षेत्र के स्टार्टअप एक जगह आएंगे

उद्योग मंत्री ने बताया कि फिनटेक सिटी में बड़े वित्तीय तकनीकी संस्थानों की उपस्थिति हजारों उच्च कौशल वाले रोजगार का सृजन करेगी। युवाओं को बैंकिंग, वित्त और आईटी के क्षेत्र में यहां अवसर मिलेंगे। फिनटेक सिटी राज्य में इनोवेशन को प्रोत्साहित करेगी।

फिनटेक सिटी के समीप ही लॉजिस्टिक पार्क

फिनटेक सिटी के समीप ही मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क को विकसित किया जा रहा। यह माल ढुलाई सेवा से सीधे-सीधे जुड़ी होगी।

इससे पटना से माल के सीधे निर्यात की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। बिहार से निर्यात को बढ़ावा मिलेगा।

तकनीकी क्लस्टर को यहां विकसित किया जाएगा

फिनटेक सिटी में तकनीकी क्लस्टर को विकसित किया जाएगा। उद्योग मंत्री ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि यह पहल बिहार को तकनीक आधारित वित्तीय सेवाओं का बड़ा केंद्र बना सकती है।

फिनटेक सिटी के भीतर हम उन्नत बुनियादी ढांचा और अनुकूल नीतिगत वातावरण प्रदान करेंगे ताकि बैंक, निवेश संस्थान, बीमा कंपनियां, फिनटेक स्टार्टअप और आईटी फर्म यहां आकर अपना काम कर सकें।

बिहार में यह पहला अवसर होगा जब बिहार में इतने बड़े पैमाने पर आधुनिक वित्तीय सेवाओं और तकनीकी कंपनियों का संकुल स्थापित होगा। यह राज्य के वित्तीय परिदृश्य को बदल देगा।

Read more

Local News