Thursday, May 7, 2026

प्रोफेसर के खाते से उड़ाये 19.24 लाख रुपये

Share

इस मामले को लेकर पीड़ित के बयान पर साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है

गया जीसाइबर गिरोह से जुड़े अपराधियों ने आइआइएम, बोधगया के प्रोफेसर निखिल धकाते को शेयर मार्केट में पैसा लगाने के नाम पर झांसे में लिया और उनके बैंक खाते से 1924654 रुपये उड़ा लिये. इस मामले को लेकर पीड़ित के बयान पर साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पीड़ित प्रोफेसर निखिल धकाते ने साइबर थाने के दारोगा को बताया है कि उनके मोबाइल फोन पर दो नंबरों से कॉल आया और कॉल करनेवाले ने उन्हें शेयर मार्केट में पैसा लगाने का सुझाव दिया. तब उसने झांसे देकर उनके बैंक खाते से 816654 रुपये और दूसरे बैंक खाते से डीमेट द्वारा 11 लाख आठ हजार रुपये उड़ा लिया. इधर, पीड़ित के बयान पर साइबर थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गयी है.

15 बार ओटीपी आया, बैंक खाते से उड़ाये 99 हजार रुपये

साइबर गिरोह से जुड़े अपराधियों ने गया जी शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मखदुम कॉलोनी के रहनेवाले वसीम अकरम को झांसे में लिया और उनके बैंक खाते से 99 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर लिया. इस मामले को लेकर पीड़ित ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इधर, पीड़ित वसीम अकरम ने साइबर थाने के दारोगा को बताया है कि उनके मोबाइल फोन पर 15 बार ओटीपी आया. लेकिन, उन्होंने ओटीपी के बारे में किसी को शेयर नहीं किया. इसके बावजूद उनके बैंक खाते से 99 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली गयी. इधर, पीड़ित के बयान पर केस दर्ज कर साइबर थाने की पुलिस छानबीन में जुट गयी है.

गया जी शहर में स्थित ऑफिसर ट्रेनिंग सेंटर-ओटीए में पोस्टेड हरीश सिंह के बेटे नीतेश को नौकरी कराने के नाम पर 53000 रुपये की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले को लेकर पीड़ित हरीश सिंह के बयान पर साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

Table of contents [hide]

Read more

Local News