पूर्णिया के कसबा थाना क्षेत्र में कटिहार-जोगबनी रेल खंड पर यवनपुर रेलवे फाटक के पास वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से तीन लड़कों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना अहले सुबह हुई।
जवनपुर गुमटी के समीप शुक्रवार की अहले सुबह करीब 5 बजे कटिहार-जोगबनी रेलखंड पर दशहरा मेला देखकर आ रहे किशोर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए,इनमें से 4 किशोरों की मौत हो गई। जबकि 1 गंभीर रूप से घायल हैं।
घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार की अहले सुबह करीब 5 बजे वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 4 किशोरों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पूर्णियां में भर्ती कराया गया है। यह हादसा कटिहार-जोगबनी रेलखंड पर कसबा यवनपुर रेलवे फाटक के पास हुआ। बताया जा रहा है कि जोगबनी अररिया से दानापुर पटना जा रही वंदे भारत ट्रेन से कटकर मरने वाले सभी लोग दशहरा मेला देखकर लौट रहे थे।
दशहरा मेला देखने आए थे कसबा
मृतक किशोर एवं घायलों की पहचान पूर्णिया जिले के बनमनखी प्रखंड के चांदपुर भंगहा के निवासी के रूप में हुआ है। जो पूर्णिया में किसी में मखाना फैक्ट्री में काम करता था। घटनास्थल पर एक मोबाइल भी बरामद की गई है।
वहीं घटना के बाद पहुंचे कसबा थाना पुलिस तथा आरपीएफ की टीम की माने तो सभी किशोर दशहरा के मेला देखने कसबा आए हुए थे। घटना शुक्रवार की अहले सुबह करीब 5 बजे की घटना बताई जा रही है। रेल पुलिस थाना ने बताया कि घटना की जानकारी मृतक किशोर के परिजनों को दे दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया जाएगा।


