Saturday, July 11, 2026

पीएम आवास योजना के सेल्फ सर्वे पर आया बड़ा अपडेट, लाभार्थियों के लिए जरूरी खबर

Share

कैमूर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas Yojana 2025) के तहत 15 मई तक सर्वे कार्य संपन्न हुआ। इस दौरान 144771 लाभार्थियों का सर्वे किया गया जिसमें 33682 पुरुष और 111089 महिलाएं शामिल हैं। 11055 लोगों ने स्वयं सर्वे किया जिसका सत्यापन 15 जून तक होगा। अयोग्य पाए जाने वाले परिवारों को सूची से हटाया जाएगा।

भभुआ। प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas Yojana 2025) अंतर्गत जिले में निर्धारित तिथि 15 मई तक सर्वे का कार्य किया गया। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, जिले के सभी प्रखंड क्षेत्र के पंचायतों में 144771 महिला व पुरुष लाभुकों का सर्वे किया गया है। इसके साथ ही 11055 लोगों के द्वारा सेल्फ सर्वे भी किया गया है।

विभाग के दिशा- निर्देश के अनुसार, सेल्फ सर्वे करने वाले लोगों का सत्यापन किया जा रहा है। इस संबंध में एमआईएस पदाधिकारी सुधीर कुमार पांडेय ने बताया कि जिले में पीएम आवास योजना का लाभ योग्य लोगों को देने के लिए 15 मई तक सर्वे कराया गया।

उन्होंने बताया कि सर्वे के दौरान 33682 पुरूष व 111089 महिलाओं का सर्वे किया गया। यह सर्वे सर्वेयर के द्वारा किया गया। इसके अलावा 11055 लोगों ने स्वयं सर्वे किया गया है।

इन सभी का सत्यापन विभाग के दिशा-निर्देश पर पंचायतों में पंजीकृत सर्वेक्षण कर्ताओं के द्वारा किया जा रहा है। यह कार्य आगामी 15 जून तक होगा। सत्यापन के दौरान अयोग्य पाए जाने वाले परिवारों को सूची से पृथक कर दिया जाएगा।

सेल्फ सर्वे करने वाले लोगों की प्रखंडवार संख्या-

प्रखंडसेल्फ सर्वे करने वालों की संख्या
अधौरा56
भभुआ2216
भगवानपुर1207
चैनपुर1486
चांद1137
दुर्गावती1078
कुदरा661
मोहनियां1806
नुआंव347
रामगढ़705
रामपुर356

जिले में कुल सर्वे किए लोगों की प्रखंडवार संख्या-

प्रखंडसर्वे किए गए कुल लोगों की संख्या
अधौरा8131
भभुआ22,159
भगवानपुर8234
चैनपुर25,306
चांद14,992
दुर्गावती10,002
कुदरा11,255
मोहनियां16,201
नुआंव9226
रामगढ़9137
रामपुर10,128

प्रखंडवार सर्वे में चिह्नित महिलाओं की संख्या-

प्रखंडचिह्नित महिलाओं की संख्या
अधौरा5712
भभुआ17,344
भगवानपुर6455
चैनपुर17,255
चांद11,086
दुर्गावती7805
कुदरा8624
मोहनियां12,996
नुआंव8219
रामगढ़8045
रामपुर7548

प्रखंडवार सर्वे में चिह्नित पुरुषों की संख्या-

प्रखंडपुरुषों की संख्या
अधौरा2419
भभुआ4815
भगवानपुर1779
चैनपुर8051
चांद3906
दुर्गावती2197
कुदरा2631
मोहनियां3205
नुआंव1007
रामगढ़1092
रामपुर2580

Read more

Local News