
हजारीबाग न्यूज़: बड़कागांव दाढ़ीकला थाना मैं पत्नी की गुमशुदगी को लेकर पति नापोखुर्दे निवासी अजय साहू ने आवेदन देकर सानहा दर्ज कराया है। मामले को लेकर अजय सावनी बताया कि थाने में आवेदन दिया गया है 28 दिसंबर को मेरी पत्नी 30 वर्षीय किरण देवी लापता हो गई थी काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिली। आवेदन में अजय ने बताया कि किरण 28 दिसंबर को खाना खाने के लिए का करके घर से बाहर निकल गई, तब से फिर वह लौटकर घर नहीं आई,लापता 30 वर्षीय किरण देवी के दो पुत्र हैं। एक 10 अथवा एक 8 वर्ष का लड़का है।अजय ने बताया कि दोनों में आपसी झगड़े की कोई बात नहीं थी दोनों दोनों सुचारू तरीके से अपने गृहस्थ जीवन को चला रहे थे। अचानक किरण के लापता होने से काफी परेशान है।


