Friday, April 17, 2026

पति ने पीट-पीटकर पत्नी को मार डाला

Share

थाना क्षेत्र के ओरसा पंचायत के शीशाडीह गांव में शनिवार को एक महिला की पीट पीटकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है. आरोप है कि जगदीश नगेसिया ने अपनी पत्नी सरिता नागेसिया की पीट-पीटकर हत्या कर दी

महुआडांड़. थाना क्षेत्र के ओरसा पंचायत के शीशाडीह गांव में शनिवार को एक महिला की पीट पीटकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है. आरोप है कि जगदीश नगेसिया ने अपनी पत्नी सरिता नागेसिया की पीट-पीटकर हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार होली खेल कर जगदीश नगेसिया शराब के नशे में घर पहुंचा. घर पहुंचने पर उसकी पत्नी से कहासुनी हो गयी. इससे आक्रोशित होकर जगदीश ने पत्नी की पिटाई शुरू कर दी. बेरहमी से पिटाई के कारण पत्नी की मौत हो गयी. इसकी सूचना ग्रामीणों ने थाना को दी. सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लातेहार जेल भेज दिया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया.

Table of contents [hide]

Read more

Local News