Monday, May 4, 2026

पटना सहित 10 शहरों की हवा बहुत खराब, प्रदेश में 335 AQI के साथ समनपुरा सबसे प्रदूषित.

Share

पटना सहित 10 शहरों की हवा बहुत खराब, प्रदेश में 335 AQI के साथ समनपुरा सबसे प्रदूषित

बिहार में प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है। पटना समेत दस शहरों की हवा ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गई है। समनपुरा 335 AQI के साथ सबसे प्रदूषित इलाका रह …और पढ़ें

पटना। पटना सहित 10 शहरों की हवा दूसरे दिन भी खराब श्रेणी में रही । पटना, आरा, बेगूसराय, भागलपुर, बिहारशरीफ, बक्सर, छपरा, हाजीपुर, मुंगेर, राजगीर की हवा को खराब श्रेणी में रखा गया है।

सबसे प्रदूषित शहरों में राजधानी के समनपुरा में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 335 एवं 276 एक्यूआई के साथ मुंगेर की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। प्रदेश में 93 एक्यूआई के साथ समस्तीपुर की हवा स्वच्छ रही।

राजधानी के दानापुर में 225, तारामंडल में 274, मुरादपुर में 198, एवं राजवंशी नगर में 179 एक्यूआई दर्ज किया गया। राजधानी के समनपुरा की हवा सबसे खराब श्रेणी में रहने के कारण इसे रेड (लाल) जोन में रखा गया।

घटता बढ़ता रहता है प्रदूषण का स्तर

सर्द दिनों में तापमान में गिरावट आने के साथ हवा का घनत्व बढ़ता है। मौसम विज्ञानी के अनुसार हवा में घनत्व बढ़ने और तापमान कम होने के कारण प्रदूषित हवा नीचे रह जाती है। ऐसे में वह धुंध की तरह दिखती है। कई जगहों पर प्रदूषण का स्तर घटता-बढ़ता रहता है। प्रदेश की भौगोलिक संरचना के आधार पर शहर की वायु गुणवत्ता प्रभावित होती है।

मिट्टी ठोस नहीं होने के कारण हवा में धूलकण की मात्रा अधिक हो जाती है। गर्म हवा ऊपर उठने के साथ ठंडी हवा नीचे आती है। इससे वायुमंडल में व्याप्त धूकलण जमा होने लगते हैं।

पश्चिमी हवा में व्याप्त धूलकणों की वजह से शहर की वायु गुणवत्ता पर असर पड़ता है। इसके अलावा अलग-अलग जगहों पर हो रहे निर्माण कार्य के कारण हवा का स्तर खराब होता है। अलग-अलग जगहों पर लगातार सड़कों पर पानी का छिड़काव कर हवा को स्वच्छ रखा जा सकता है।

प्रमुख शहरों का वायु गुणवत्ता सूचकांक

शहरAQIस्तर
मुंगेर276बेहद खराब
आरा272बेहद खराब
भागलपुर271बेहद खराब
बिहारशरीफ267बेहद खराब
राजगीर260बेहद खराब
छपरा254खराब
बक्सर248खराब
हाजीपुर222खराब
पटना215खराब
सासाराम195मध्यम
सहरसा190मध्यम
गया168मध्यम
मुजफ्फरपुर156मध्यम
मोतिहारी150संतोषजनक
बेतिया148संतोषजनक
सिवान146संतोषजनक
किशनगंज145संतोषजनक
बेगूसराय117संतोषजनक
समस्तीपुर93अच्छा

वायु गुणवत्ता की श्रेणी

 
श्रेणीAQI मानप्रभाव
अच्छा0 – 50हवा की गुणवत्ता अच्छी है, कोई खतरा नहीं
संतोषजनक51 – 100हल्का प्रदूषण, संवेदनशील लोगों को सावधानी बरतें
मध्यम प्रदूषित101 – 200संवेदनशील लोग असुविधा महसूस कर सकते हैं
खराब201 – 300सभी लोगों को सांस की तकलीफ हो सकती है
बहुत खराब301 – 400लंबे संपर्क से गंभीर स्वास्थ्य प्रभाव
गंभीर401 – 500स्वास्थ्य के लिए खतरनाक, आपातकालीन स्थिति

Read more

Local News