Saturday, July 4, 2026

पटना में STF की ताबड़तोड़ कार्रवाई में हथियार तस्करी करने वाले अपराधी गिरफ्तार…

Share

पटना में STF की ताबड़तोड़ कार्रवाई में हथियार तस्करी करने वाले एक अपराधी गिरफ्तार हुए हैं. उनके पास से कई अवैध हथियार बरामद किए गए. खुलासा हुआ है कि ये तस्कर हथियार कोलकाता भेजने की योजना बना रहे थे. पुलिस पूछताछ में और भी खुलासे की उम्मीद है.

बिहार STF और पटना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हथियारों की भारी खेप बरामद की गई है. यह सफलता आलमगंज थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर हुई, जहां पुलिस ने घेराबंदी कर एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया.

गुप्त सूचना पर बना छापेमारी दल

27 अगस्त को STF को खबर मिली थी कि दो युवक बैग में अवैध हथियार लेकर पटना सिटी इलाके से गुजरने वाले हैं. सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसटीएफ और पटना पुलिस ने तुरंत संयुक्त छापेमारी दल का गठन किया. इसके बाद विस्कोमान गोलम्बर से कितसत्यापन मंदिर की ओर जाने वाली सड़क पर पुलिस ने घेराबंदी कर नाकाबंदी शुरू कर दी.

संदिग्ध दिखे युवक, एक धराया

नाकाबंदी के दौरान दो युवक संदिग्ध हालत में नजर आए. पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन दोनों भागने लगे. पीछा कर पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया. उसकी पहचान मो. शाहिद, पिता मो. पप्पु, निवासी छोटी बाजार, थाना खाजेकलों, पटना के रूप में हुई. तलाशी में शाहिद के बैग से चार पिस्टल, आठ मैगजीन, 30 जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया. वहीं उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश अब तेज कर दी गई है.

कोलकाता सप्लाई की थी योजना

पटना पूर्वी एसपी परिचय कुमार ने बताया कि बरामद हथियारों की सप्लाई कोलकाता में होनी थी और संभावना है कि इन हथियारों से किसी बड़ी वारदात को अंजाम दिया जाना था. गिरफ्तार आरोपी शाहिद से पूछताछ में कई अहम जानकारियां और कुछ नाम सामने आए हैं.

आपराधिक इतिहास की पड़ताल

फिलहाल STF और पुलिस की टीम आरोपी के आपराधिक इतिहास की गहन जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि इस बरामदगी से पटना समेत आसपास के जिलों में अपराधियों की बड़ी साजिश नाकाम हो गई है. फरार साथी की तलाश में छापेमारी जारी है.

Read more

Local News