Monday, May 4, 2026

पटना का न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस.

Share

बिहार में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। पटना समेत राज्य के कई हिस्सों में शीतलहर का प्रभाव देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और ठंड बढ़ने की संभावना जताई है, लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

पटना। राज्य के अलग-अलग भाग कोहरे की चपेट में रहेंगे। हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहेगा। पछुआ के कारण मौसम शुष्क बने होने के साथ सुबह-शाम ठंड का असर बना रहेगा। धूप के प्रभाव में कमी आने के साथ कनकनी का प्रभाव रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, तापमान में क्रमिक गिरावट जारी रहेगा।

तापमान में विशेष गिरावट की संभावना नहीं है। 22 दिसंबर के बाद से मौसम में बदलाव आने के साथ ठंड में वृद्धि की संभावना है। मंगलवार को राजधानी सहित ज्यादातर भागों के न्यूनतम तापमान अधिक रहा। पटना का न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस, जबकि 9.5 डिग्री सेल्सियस के साथ पूसा (समस्तीपुर) का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

राज्य के सुपौल, खगड़िया, बांका, अररिया को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दज की गई। पटना के अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 23.4 डिग्री सेल्सियस एवं 28.2 डिग्री सेल्सियस अररिया के फारबिसगंज का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

मंगलवार को पटना व आसपास इलाकों में सुबह के समय कोहरा छाए रहने के बाद धूप का प्रभाव कम रहने से ठंड का असर बना रहा। आसपास इलाकों में धुंध की स्थिति बनी रही। 450 मीटर दृश्यता पूर्णिया में दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहरअधिकतम (डिग्री सेल्सियस)न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस)
पटना23.414.8
गया24.011.0
भागलपुर24.612.4
मुजफ्फरपुर23.014.2

Table of contents [hide]

Read more

Local News