
पंजाब और हरियाणा में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा।न्यूनतम तापमान में कोई गिरावट नहीं आई है। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से पंजाब और हरियाणा में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे दृश्यता में गिरावट आई है।राजधानी चंडीगढ़ में सुबह कोहरे के बीच उठे तो उस वक्त न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। दोनों ही राज्यों में अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य बना रहा. हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 9.4 डिग्री सेल्सियस, दर्ज किया गया जो औसत से अधिक है।
राज्य के कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य सीमा के करीब रहा है। दिन के समय तापमान में गिरावट दर्ज की गई जो कि पिछले कुछ दिनों से 12 से 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज की जा रही है. उत्तर भारत में इस वक्त कड़ाके की ठंड पड़ रही है।मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब और हरियाणा में शनिवार को भी घना कोहरा छाया रहेगा।


