Saturday, July 11, 2026

धनबाद रेल मंडल में शनिवार को चलाए गए मेगा टिकट जांच अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की गई।

Share

धनबाद रेल मंडल में शनिवार को चलाए गए मेगा टिकट जांच अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा करने, अनधिकृत श्रेणी में सफर करने तथा बिना बुक कराए सामान ले जाने वाले यात्रियों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की गई। अभियान में कुल 847 यात्रियों को पकड़ा गया और उनसे 7,92,730 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

रेल मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों के साथ-साथ मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में भी सघन टिकट जांच की गई। अभियान के कारण कई स्टेशनों के अनारक्षित टिकट काउंटरों पर यात्रियों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली।

रेल अधिकारियों ने बताया कि टिकट जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। यात्रियों से अपील की गई है कि वे प्लेटफॉर्म पर प्रवेश करने और यात्रा शुरू करने से पहले वैध टिकट अवश्य लें, ताकि कार्रवाई से बचा जा सके।

Read more

Local News