बसाढी गांव में एक 9 वर्षीय बच्चे की नदी में डूबने से मौत हो गई है। घटना की जानकारी बोधगया थाना की पुलिस को दी गई। मौके पर बोधगया थाना के एएसआई सुनील कुमार पहुंचे और पोस्टमास्ट्रम हेतु शव का पंचनामा किया। इसके अलावा बसाढी पंचायत के पूर्व उपमुखिया मनोरंजन प्रसाद शमदर्शी मृतक के स्वजनों से मिले और उन्हें संतावना दिया।
बोधगया प्रखंड के बसाढी गांव में एक 9 वर्षीय बच्चे की नदी में डूबने से मौत हो गई है। मृत बच्चे की पहचान मनीष कुमार का इकलौते पुत्र 9 वर्षीय कार्तिक कुमार के रूप में किया गया है। कार्तिक कक्षा वन का छात्र था जो मंगलवार की शाम मुहाने नदी में अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था। नहाने के दौरान बच्चा अधिक पानी में चला गया और डूबने लगा, साथ में नहा रहे उसके दोस्त डर से भाग गए और उसके स्वजनों की इसकी जानकारी नहीं दी।
कार्तिक का ट्यूशन का समय हुआ तो उसके स्वजन खोजने लगे, खाफी खोजबीन के बाद कार्तिक का कही पता नहीं चला। वही बुधवार को अहले सुबह गांव के कुछ लोग नदी के तरफ गए और कार्तिक का कपड़ा देखा, जिसके बाद ग्रामीणों ने नदी में खोजबीन करना शुरू किया। कुछ देर बाद कार्तिक मृत अवस्था में नदी में पाया गया। इस घटना के बाद मृत बच्चे की स्वजन चीखने और चिलाने लगे, साथ ही गांव में मातम का माहौल बन गया।
घटना की जानकारी बोधगया थाना की पुलिस को दी गई। मौके पर बोधगया थाना के एएसआई सुनील कुमार पहुंचे और पोस्टमास्ट्रम हेतु शव का पंचनामा किया। इसके अलावा बसाढी पंचायत के पूर्व उपमुखिया मनोरंजन प्रसाद शमदर्शी मृतक के स्वजनों से मिले और उन्हें संतावना दिया।
साथ ही सीओ के आदेश के बाद राजस्व कर्मचारी अभिमन्यु कुमार पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस मौत की खबर सुनने के बाद परिवार वालो में दुख की लहर दौड़ गई।
उल्लेखनीय है कि मृत बच्चे के पिता एक किसान है और वे अपने इकलौते पुत्र को निजी विद्यालय में पढ़ा रहे थें। 9 वर्षीय कार्तिक कुमार का सपना था कि वे पढ़ लिखकर पुलिस बनेगा।


