Friday, April 24, 2026

त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए इलेक्ट्रिक एमपीवी Kia Carens Clavis EV के लिए नया HTX E ट्रिम लॉन्च किया है.

Share

कंपनी Kia India ने त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए, अपनी इलेक्ट्रिक एमपीवी Kia Carens Clavis EV के लिए एक नया HTX E ट्रिम लॉन्च किया है.

कार निर्माता कंपनी Kia India ने त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए, अपनी इलेक्ट्रिक एमपीवी Kia Carens Clavis EV के लिए एक नया HTX E ट्रिम लॉन्च किया है. यह नया ट्रिम इस कार के मौजूदा HTK+ और HTX ट्रिम्स के बीच रखा गया है.

कंपनी ने नई Kia Clavis HTX E के स्टैंडर्ड वर्ज़न की कीमत 19.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी है. वहीं इसके एक्सटेंडेड रेंज वेरिएंट को 21.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर उतारा गया है. Clavis EV के नए HTX E ट्रिम में हायर HTX ट्रिम वाले कई फ़ीचर्स शामिल किए गए हैं.

Kia Carens Clavis EV

Kia Carens Clavis EV HTX E में क्या है नया
नए HTX E वेरिएंट में Clavis EV के बेस HTK+ ट्रिम में मिलने वाले फीचर्स के अलावा, पैनोरमिक सनरूफ, 64-रंगों वाली एम्बिएंट लाइटिंग, लेदरेट अपहोल्स्ट्री, लेदरेट से ढका गया स्टीयरिंग व्हील, स्टीयरिंग व्हील के लिए टिल्ट और टेलिस्कोपिक एडजस्टमेंट और रिट्रैक्टेबल सीटबैक टेबल जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

इसके अलावा इस वेरिएंट में सभी विंडोंज के लिए वॉइस-ऑपरेटेड ऑटो अप/डाउन फ़ीचर, एलईडी इंटीरियर लाइट्स, एंटी-ग्लेयर इंटीरियर रियरव्यू मिरर (IRVM) और एयर प्यूरीफायर जैसे फ़ीचर्स भी दिए गए हैं. इसके इंटीरियर की बात करें तो इसे डुअल-टोन बेज और नेवी ब्लू थीम में रखा गया है, जबकि एक्सटेंडेड रेंज वेरिएंट में 17-इंच के अलॉय व्हील का इस्तेमाल किया गया है.

ध्यान देने वाली बात यह है कि ये सभी फीचर्स पहले सिर्फ इसके हाई-स्पेक HTX ट्रिम में ही मिलते थे. हालांकि नए HTX E और HTX ट्रिम में एकमात्र अंतर यह है कि HTX में ADAS सुइट मिलता है. इसके अलावा, टॉप-स्पेक HTX+ ट्रिम की फीचर्स लिस्ट में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

Kia Carens Clavis EV

Kia Carens Clavis EV HTX E की कीमत

Kia Carens Clavis EV की कीमत (एक्स-शोरूम)
वेरिएंटकीमत
Kia Carens Clavis EV HTK+17.99 लाख रुपये
Kia Carens Clavis EV HTX E19.99 लाख रुपये
Kia Carens Clavis EV HTX E ER21.99 लाख रुपये
Kia Carens Clavis EV HTX20.49 लाख रुपये
Kia Carens Clavis EV HTX ER22.49 लाख रुपये
Kia Carens Clavis EV HTX+ ER24.49 लाख रुपये

Kia Carens Clavis EV HTX E के पावरट्रेन विकल्प
जैसा कि हमने ऊपर बताया कि नए HTX E को स्टैंडर्ड और एक्सटेंडेड दोनों बैटरी रेंज में पेश किया गया है. जहां इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट में 42kWh की बैटरी मिलती है, जिसकी ARAI द्वारा दावा की गई रेंज 404 किमी है. इसमें सिंगल फ्रंट-माउंटेड मोटर है, जो 134 bhp की पावर और 255 Nm का टॉर्क उत्पन्न करती है.

Kia Carens Clavis EV

वहीं इसके एक्सटेंडेड वेरिएंट की बात करें तो इस वरिएंट में 51.4kWh का बड़ा बैटरी इस्तेमाल किया गया है. इसकी ARAI द्वारा दावा की रेंज करीब 490 किमी है. इस वेरिएंट में भी एक फ्रंट माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है, हालांकि इसकी पावर आउटपुट स्टैंडर्ड वेरिएंट से ज्यादा है. यह मोटर 169 bhp की पावर और 255 Nm का टॉर्क उत्पन्न करती है.

Read more

Local News