इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में मुंबई इंडियंस (MI) ने गुरुवार को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स (PBKS) को छ विकेट से मात दे दी.
तिलक वर्मा की 75 रनों की शानदार पारी की बदौलत MI ने 201 रनों के लक्ष्य को चार विकेट खोकर, एक गेंद शेष रहते ही आसानी से हासिल कर लिया. जिसमें रयान रिकेल्टन के 23 गेंदों में चार चौके और चार छक्के की मदद से 48 रन बनाए. इसके अलावा तिलक ने सिर्फ 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और 33 गेंद में 75 रन बनाकर नाबाद रहे. उनकी मैच जिताऊ पारी में छह चौके और छह छक्के शामिल थे.
विल जैक्स ने 10 गेंदों में तेजी से 25 रन बनाकर पारी को शानदार अंत दिया, जिससे मुंबई इंडियंस ने एक रोमांचक मुकाबले में लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर लिया. आखिरी ओवर में मुंबई को जीत के लिए 15 रनों जरूरत थी. लेकिन पंजाब की तरफ से जेवियर बार्टलेट वो रन डिफेंड नहीं कर सके और तीन छक्के खाकर मैच हार गए.
इससे पहले, पंजाब किंग्स ने 20 ओवरों में 200/8 का स्कोर खड़ा किया था, जिसमें प्रभसिमरन सिंह के अर्धशतक और अजमतुल्लाह उमरज़ई की अंत में खेली गई छोटी लेकिन तेज पारी का अहम योगदान रहा.
विकेटकीपर-बल्लेबाज प्रभसिमरन ने 32 गेंदों में 57 रन बनाए, जिसमें छह चौके और चार छक्के शामिल थे. उमरजई ने सिर्फ 17 गेंदों में तेजी से 38 रन बनाए, जिसमें चार छक्के शामिल थे. मुंबई की तरफ से शार्दुल ठाकुल सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने चार ओवर में 39 रन देकर 4 विकेट लिए.
ये पंजाब किंग्स की लगातार पांचवीं हार है. जिसकी वजह से उनका प्लेऑफ में पहुंचने का रास्था कठिन हो गया है. पंजाब किंग्स IPL 2026 की टेबल में चौथे स्थान पर है, उसने 12 मैच खेले हैं, जिनमें से 6 जीते, 5 हारे और 1 मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया. उसके पास कुल 13 पॉइंट्स हैं. उसके अभी दो मैच बाकी हैं—17 मई को धर्मशाला में RCB के खिलाफ और 23 मई को लखनऊ में LSG के खिलाफ.
वहीं उनसे पीछे CSK और राजस्थान रॉयल्स हैं, दोनों के पास 12-12 पॉइंट्स हैं और उनके कुछ मैच अभी बाकी हैं. RCB और GT 16-16 पॉइंट्स के साथ टॉप पर हैं, जबकि SRH 14 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है. टॉप चार टीमों में PBKS की स्थिति सबसे ज्यादा कमजोर है और अब उसका अपना भविष्य उसके अपने हाथों में नहीं रहा है.
अगर पंजाब अपने बाकी बचे दोनों मैच जीत जाता है तो उसके कुल 17 पॉइंट्से हो जाएंगे. जिससे उनकी प्लेऑफ की सीट कंफर्म हो जाएगी. लेकिन अगर वो एक मैच जीत जाता है और एक मैच हार जाता है तो उसके कुल 15 पॉइंट्स ही होंग. जिससे उनका प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दूसरे मैचों के नतीजों पर निर्भर होना पड़ेगा.


