Thursday, July 30, 2026

डुरंड कप 2026: 4 अगस्त को रांची में जमशेदपुर एफसी और दिल्ली एससी के बीच मुकाबला, टिकट वितरण 1 अगस्त से.

Share

रांची: डुरंड कप 2026 के तहत रांची में आयोजित मुकाबलों को लेकर फुटबॉल प्रेमियों में उत्साह लगातार बढ़ रहा है। प्रतियोगिता का तीसरा मैच 4 अगस्त को मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें जमशेदपुर एफसी और दिल्ली एससी आमने-सामने होंगे। मुकाबला शाम 4 बजे शुरू होगा।

आयोजकों के अनुसार, इस मैच के लिए दर्शकों को टिकटों का वितरण 1 अगस्त से निर्धारित केंद्रों पर किया जाएगा। फुटबॉल प्रशंसक तय समय के अनुसार टिकट प्राप्त कर सकेंगे।

प्रतियोगिता के आगामी कार्यक्रम के तहत 7 अगस्त को दिल्ली एससी का सामना डिफेंडर्स एफसी से होगा। यह मुकाबला भी शाम 4 बजे खेला जाएगा। इसके बाद 10 अगस्त को दिल्ली एससी और इंडियन एयर फोर्स के बीच शाम 7 बजे मैच निर्धारित है।

टूर्नामेंट के अगले चरण में 13 अगस्त को जमशेदपुर एफसी और इंडियन एयर फोर्स के बीच मुकाबला होगा, जिसकी शुरुआत शाम 4 बजे होगी। वहीं, 16 अगस्त को दोनों ग्रुपों की विजेता टीमों के बीच फाइनल खेला जाएगा, जिसमें डुरंड कप 2026 के चैंपियन का फैसला होगा।

इससे पहले रांची में दो मुकाबले सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके हैं। 26 जुलाई को जमशेदपुर एफसी और डिफेंडर्स एफसी के बीच पहला मैच खेला गया था, जबकि 29 जुलाई को इंडियन एयर फोर्स और डिफेंडर्स एफसी आमने-सामने आए थे।

गौरतलब है कि डुरंड कप के 135वें संस्करण के कुछ मुकाबलों की मेजबानी इस बार रांची को मिली है। बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में लगातार हो रहे मैचों से शहर में खेल का माहौल देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद की जा रही है।

Read more

Local News