Thursday, July 30, 2026

झारखंड में सचिवालय सेवा के 89 अधिकारियों का तबादला, कार्मिक विभाग ने जारी की अधिसूचना.

Share

रांची: झारखंड सरकार ने सचिवालय सेवा के अंतर्गत कार्यरत 89 प्रशाखा पदाधिकारी और सहायक प्रशाखा पदाधिकारी स्तर के अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग की ओर से गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी गई।

विभाग के अनुसार, अधिकारियों के तबादले का फैसला विभागीय स्थापना समिति की अनुशंसा के आधार पर लिया गया है। स्थानांतरित सभी पदाधिकारियों को अपने नए पदस्थापन स्थल पर जल्द से जल्द योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

सरकार ने प्रशासनिक कार्यों को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया है। संबंधित अधिकारियों को नए दायित्वों के अनुसार कार्यभार संभालने को कहा गया है।

Read more

Local News