Tuesday, June 30, 2026

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Share

स्थानीय भभुआ रोड रेलवे स्टेशन से पूर्व दिशा में गुरुवार की सुबह एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गयी.

मोहनिया शहर. स्थानीय भभुआ रोड रेलवे स्टेशन से पूर्व दिशा में गुरुवार की सुबह एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गयी. मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी है. उसका उम्र करीब 28 वर्ष बतायी जा रही है. घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सासाराम भेज दिया. खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी. जानकारी के अनुसार, गुरुवार को ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत की सूचना स्टेशन मास्टर ने जीआरपी पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में कर पोस्टमॉर्टम के लिए सासाराम भेज दिया गया है. पोस्टमॉर्टम के बाद शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक मोर्चरी हाउस में रखा जायेगा. इधर मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास के थानों और स्थानीय लोगों से पुलिस संपर्क कर रही है. साथ ही पुलिस ने अपील की कि कोई भी व्यक्ति यदि अपने परिजन या परिचित के लापता होने की सूचना रखता हो तो जीआरपी थाने से संपर्क करें.

Table of contents [hide]

Read more

Local News