टेक्नो ने भारत में अपना एक नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसका नाम Tecno POP X 5G है. आपको बता दें कि टेक्नो पहले भी इसी फोन का 4G वेरिएंट लॉन्च किया था, जिसका नाम Tecno POP X है, जिसकी कीमत सिर्फ 8,499 रुपये थी. अब कंपनी ने इस फोन के 5G वेरिएंट को कुछ नए स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के साथ में लॉन्च किया है.
नए वेरिएंट में बड़ी बैटरी, फास्ट डाउनलोड फीचर और बेहतर स्ट्रीमिंग के लिए 4×4 MIMO और 5G+ कैरियर एग्रीगेशन जैसी कनेक्टिविटी फीचर्स भी मिलते हैं. इस फोन की कीमत और उपलब्धता की बात करें तो इसका बेस वेरिएंट 4GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 15,999 रुपये है. वहीं, इस फोन का 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 17,999 रुपये है. इस फोन की बिक्री 24 अप्रैल की दोपहर 12 बजे से अमेज़न पर होगी.
स्पेसिफिकेसन्स और फीचर्स की बात करें तो Tecno POP X 5G में 6.78 इंच का HD+ डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग एक्सपीरियंस काफी स्मूथ हो जाता है. फोन में प्रोसेसर के लिए MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट दिया गया है, जो डेली वर्क के कामों को आसानी से संभाल लेता है. इस फोन में 6500mAh की एक बड़ी बैटरी दी है.
फोन की स्पेसिफिकेशन्स
इस फोन का कैमरा सेटअप भी बेसिक ही है. फोन के पिछले हिस्से पर आपको 13MP का एक मेन कैमरा मिलेगा, जबकि फोन के अगले हिस्से पर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का एक फ्रंट कैमरा मिलेगा. आजकल इस कीमत में मिलने वाले फोन्स में इससे बेहतर कैमरा सेटअप मिल जाता है, लेकिन आजकल फोन के स्टोरेज की कीमत काफी ज्यादा बढ़ गई है, जिसके कारण फोन की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो रही है.
फोन कंपनियां अपने नए फोन्स में कुछ फीचर्स को कम कर रही हैं या डिज़ाइन में फोन मेकिंग कॉस्टिंग बचा रही है, ताकि लोगों को कम कीमत में फोन मिल सके. लिहाजा, शायद इसी कारण टेक्नो ने भी अपने इस 15,000 रुपये वाले फोन में भी एक साधारण कैमरा सेटअप दिया होगा. इस फोन के पीछे स्लिम कैमरा बार दिया गया है और फोन की मोटाई सिर्फ 8.18mm है. कैमरा डेको में 6-सीरीज एयरोस्पेस ग्रेड एल्युमिनियम का इस्तेमाल हुआ है, जो मेटलिक फिनिश देता है.
बहरहाल, Tecno Pop X 5G में IP64 रेटिंग है और ड्रॉप टेस्ट भी किया गया है, जो रोजाना के इस्तेमाल में भरोसा बढ़ाता है. कनेक्टिविटी में 4×4 MIMOऔर 5G+ के अलावा FreeLink Communication भी है, इससे बिना नेटवर्क के भी आसपास के डिवाइस से कनेक्ट होकर कॉल, मैसेज और फाइल शेयरिंग की जा सकती है. खुली जगह में यह 1.5 किलोमीटर तक काम करता है. सॉफ्टवेयर साइड पर Android 16 के साथ HiOS 16 चलता है. कई AI फीचर्स जैसे AI Noise Cancellation, AI Writing Assistant, AI Eraser 2.0, AI Image Extender, AI Flash Snap, WhatsApp Assistant और Circle to Search दिए गए हैं। बजट सेगमेंट में इतने AI टूल्स देखना अच्छा लगता है, जो आमतौर पर ऊपरी मिड-रेंज फोन्स तक सीमित रहते हैं.
इस फोन में AI Noise Cancellation, AI Writing Assistant, AI Eraser 2.0, AI Image Extender, AI Flash Snap, WhatsApp Assistant और Circle to Search दिए गए हैं. ये अच्छी बात है कि एक बजट रेंज वाले फोन में भी आपको इतने सारे मजेदार एआई बेस्ड फीचर्स मिल रहे हैं.


