
बोकारो न्यूज़ : बोकारो (बेरमो )जिला के गोमिया प्रखंड की कई जगहों पर शनिवार सुबह दस बजे के आस-पास नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) की छापामारी की गई। जानकारी के अनुसार यह छापेमारी नक्सल गतिविधियों, लेवी और अवैध हथियार रखने की गुप्त सूचना के आधार पर की गई।
छापामारी के दौरान कई थानों की पुलिस मौजूद रही।
सूत्रों के अनुसार छापामारी में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है लेकिन कई लोगों के मोबाइल, डायरी आदि जब्त किया गया है। छापामारी के दौरान महिला सुरक्षा कर्मी भी मौजूद रही। इस दौरान ग्रामीणों के बीच हड़कंप मच गया।
बता दें कि एक दिन पहले यानी शुक्रवार को ही बोकारो एसपी ने बैठक कर कहा था कि कहीं भी विकास कार्यों के दौरान नक्सलियों के द्वारा लेवी या धमकी की सूचना मिलती है तो तत्काल पुलिस को सूचना देने की बात कही थी। इसके अगले ही दिन हुई छापामारी को लेकर इसके तार लेवी से जुड़ा होना माना जा रहा है।


