झारखंड कैडर के 2008 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी एम. तमिलवानन को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। केंद्र सरकार की नियुक्ति समिति (ACC) ने गृह मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (SVP-NPA), हैदराबाद में उनके पद को ज्वाइंट डायरेक्टर स्तर पर उन्नत करने का निर्णय लिया है।
एम. तमिलवानन वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में कार्यरत हैं। पदोन्नयन के बाद वे अकादमी में ज्वाइंट डायरेक्टर के रूप में अपनी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।
झारखंड में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिलों में पुलिस अधीक्षक (SP) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के रूप में सेवाएं दी हैं। प्रशासनिक और पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें अब राष्ट्रीय स्तर पर पुलिस प्रशिक्षण और क्षमता विकास से संबंधित महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
केंद्र सरकार के इस निर्णय को पुलिस प्रशिक्षण व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। नई जिम्मेदारी के तहत एम. तमिलवानन पुलिस अधिकारियों के प्रशिक्षण और संस्थागत विकास से जुड़े विभिन्न कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।


