Thursday, May 7, 2026

जानें आज कैसा रहेगा बिहार का मौसम

Share

बिहार में पश्चिमी हवाओं के चलते तापमान में बदलाव जारी है। पटना समेत 13 जिलों में तापमान गिरा है, मोतिहारी में सबसे अधिक तापमान दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। सुबह-शाम गुलाबी ठंड रहेगी और दिन में धूप खिलेगी। 

पटना। प्रदेश में पछुआ के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। गुरुवार को पटना सहित 13 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

पटना का अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस एवं 34.5 डिग्री सेल्सियस के साथ मोतिहारी में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार तीन से चार दिनों के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। सुबह-शाम गुलाबी ठंड का प्रभाव बना रहेगा।

दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य रहेगा। गुरुवार को पटना के आसपास इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा एवं तराई वाले इलाकों में मध्यम स्तर का कोहरे का प्रभाव रहा।

दिन में तीखी धूप से मौसम सामान्य बना रहा। पूर्णिया में सबसे कम दृश्यता एक हजार मीटर दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों का तापमान 

पटना का अधिकतम तापमान 31.1 और न्यूनतम 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, गया का अधिकतम तापमान 30.0 और न्यूनतम 18.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

भागलपुर का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21.0 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, मुजफ्फरपुर का अधिकतम 30.0 और न्यूनतम 21.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

Read more

Local News