
न्यूज़ रांची : राष्ट्रीय खादी एवं सरस मेला 2024 में गुमला के ग्रामीण उत्पादों की धूम 20 दिसंबर 2024 से राष्ट्रीय खाद्य एवं सरस मेला 2024 का भव्य आयोजन राज्य के मोराबादी मैदान में शुरू हो चुका है।यह मेरा 6 जनवरी 2025 तक चलेगा। मेले में झारखंड के गुमला जिले के पांच स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। कि ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों की धूम गुमला जिले के पलाश अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को मेले में भारी सराहना मिल रही है।खासकर चमेली महिला मंडल. सेरका विष्णुपुर द्वारा अचार एवं अन्य उत्पाद लगाया गया है, जो कि अब तक 35000 का मुनाफा कमा चुका है। आदिवासी ज्वेलरी और चूड़ियां बनी आकर्षण का केंद्र, सिसई के बहनो द्वारा बनाए गए आदिवासी ज्वेलरी का स्टाल जिसमें रोजगार महिला समूह द्वारा संचालित किया जा रहा है। जो कि अब तक 40000 का व्यापार कर चुका है। नहीं राय दी प्रखंड के शक्ति महिला मंडल द्वारा लगाए गए आचार,लाल चावल, उड़द वड़ी,जामुन सिरका,उड़द दाल,कुर्थी दाल के स्टॉल को 90000 की बिक्री मिली है। बिशुनपुर प्रखंड के अचार का स्टाल भी आकर्षण का केंद्र बन रहा है। बिशनपुर प्रखंड अंतर्गत सर्वेश्वरी महिला समूह सभी प्रकार के अचार, शहद,जामुन सिरका के स्टॉल ने अब तक 3,00,000 बिक्री की है। उसके साथ ही रागी मिशन गुमला अंतर्गत रुड़स्यक़ समूह द्वारा उत्पादित उत्कृष्ट खाद्य पदार्थ ने मेले में आए लोगों का ध्यान खींचते हुए,3,20,000 लाख की बिक्री की हैं।


