Sunday, June 14, 2026

 गुजरात टाइटंस ने पहले शानदार बल्लेबाजी करके 229 रन बनाए और फिर खतरनाक गेंदबाजी करके चेन्नई सुपर किंग्स को 140 रनों पर समेटकर 89 रनों से बड़ी जीत दर्ज की.

Share

 गुजरात टाइटंस ने पहले शानदार बल्लेबाजी करके 229 रन बनाए और फिर खतरनाक गेंदबाजी करके चेन्नई सुपर किंग्स को 140 रनों पर समेटकर 89 रनों से बड़ी जीत दर्ज की. इस जीत के साथ गुजरात 18 पॉइंट्स के साथ अंक तालिका में टॉप-2 में अपनी जगह पक्की कर ली, जबकि CSK 12 पॉइंट्स पर ही रुककर टूर्नामेंट से बाहर होने वाली तीसरी टीम बन गई.

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने कप्तान गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर के अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाए. साई सुदर्शन ने 53 गेंद में 7 चौके और 4 छक्के की मदद से 84 रन, शुभमन गिल ने 37 गेंद 7 चौके और 3 छक्के की मदद से 64 रन और जोस बटलर ने 27 गेंद में 54 रन बनाए. उनकी पारी में 5 चौके और 4 छक्के भी शामिल थे.

उसके बाद गुजरात के गेंदबाजों के तूफान में चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज उड़ गए. मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा और राशिद खान ने 3-3 विकेट लिए, जिससे गुजरात टाइटन्स (GT) 13.4 ओवरों में सिर्फ 140 रनों पर ऑल आउट हो गई. सिराज (3-26) और रबाडा (3-32) ने नई गेंद से एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया, जबकि राशिद ने भी 3-18 के साथ अपना स्पेस समाप्त किया. मोहम्मद सिराज को उनके शानदार प्रदर्शन की वजह से प्लेयर ऑफ दि मैच का अवॉर्ड दिया गया.

CSK की बल्लेबाजी लाइन अप में से संजू सैमसन और उर्विल पटेल अपना खाता भी नहीं खोल सके. वहीं शिवम दुबे 17 गेंद में 4 चौके और 4 छक्के की मदद से 47 रन बनाकर सबसे ज्यादा स्कोर करने वाले खिलाड़ी रहे.

Read more

Local News