Wednesday, June 24, 2026

गढ़वा के किसान अब तक बारिश न होने से परेशान हैं, कृषि विभाग टारगेट को लेकर मायूस है.

Share

गढ़वाः देश के लगभग हर कोने में मानसून आ गया है लेकिन गढ़वा में अभी तक मानसून का अता पता नहीं है. वर्षा न होने से किसान भी बहुत परेशान हैं. अब कृषि विभाग भी लक्ष्य प्राप्ति के बारे में सोच रहा है. मानसून का जो अनुमान लगाया गया था उसके हिसाब से बारिश बिल्कुल भी नहीं हुई है.

  • झारखंड सरकार के कृषि विभाग द्वारा इस वर्ष गढ़वा कृषि विभाग को दिए गए लक्ष्य इस प्रकार हैं- धान के लिए 55 हजार हेक्टेयर, मक्का के लिए 30 हजार हेक्टेयर और दलहन के लिए 30 हजार हेक्टेयर.

पिछले साल भी गढ़वा जिले का यही लक्ष्य रखा गया था. बीते वर्ष मौसम ने साथ दिया था तो विभाग ने इस लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लिया था. लेकिन इस वर्ष इस लक्ष्य को प्राप्त करने में विभाग अजमंजस में है. क्योंकि इस साल अब तक गढ़वा जिले में जीरो परसेंट बारिश हुई है. जबकि मौसम विभाग का अलर्ट हर समय आ रहा है जिससे किसानों में खुशी तो दिख रही है लेकिन बारिश नहीं होने के बाद मायूसी भी हो रही है.

गढ़वा जिला में देर से बारिश होती हैः कृषि वैज्ञानिक

कृषि वैज्ञानिकों ने बताया कि गढ़वा जिला बारिश पर निर्भर इलाके में आता है, जहां देर से बारिश होती है. इस साल अल नीनो का भी असर है, जिससे यहां दिक्कतें आ रही हैं.

वहीं जिला क़ृषि पदाधिकारी ने कहा कि विभाग के द्वारा 55 हजार हेक्टेयर धान, 30 हजार हेक्टेयर मक्का और 30 हजार हेक्टेयर दलहन का लक्ष्य है. पिछले साल भी गढ़वा जिला का यही लक्ष्य था जिसे प्राप्त किया गया था. इस वर्ष थोड़ी बारिश लेट है उम्मीद है कि इस लक्ष्य को भी हम प्राप्त कर लेंगे.

Read more

Local News