Saturday, July 11, 2026

कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा स्पष्ट किया – बिहार में उर्वरक की भरपूर उपलब्धता है।

Share

कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि बिहार में उर्वरक की भरपूर उपलब्धता है और किसी भी जिले में खाद की कमी नहीं है।

पटना। सरकार का दावा है कि राज्य के उर्वरक की भरपूर उपलब्धता है। किसी जिले में खाद की कोई कमी नहीं है।कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा स्पष्ट किया है कि विभाग के सभी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए हैं।उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उर्वरकों की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था पर विभाग लगातार निगरानी रखे हुए है। किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

किसानों की आवश्यकता के अनुरूप पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों का स्टाक उपलब्ध है तथा विभिन्न जिलों में नियमित रूप से आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

उर्वरक वितरण में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, अनियमितता अथवा कालाबाजारी में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों एवं संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए।

किसानों के अधिकारों की रक्षा होगी। यदि कोई किसान लिखित शिकायत या आवेदन करेगा तो त्वरित जांच कराकर कार्रवाई होगी।

विशेष रूप से सीमावर्ती जिलों के सभी जिला कृषि पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे उर्वरकों की कालाबाजारी, अवैध भंडारण एवं अंतरराज्यीय अवैध परिवहन की रोकथाम के लिए विशेष जांच अभियान चलाएं।

किसानों से अपील की है कि वे उर्वरक खरीदते समय रसीद अवश्य लें और यदि किसी विक्रेता द्वारा अधिक मूल्य वसूला जाए या गुणवत्ता में गड़बड़ी पाई जाए, तो इसकी सूचना तुरंत जिला कृषि पदाधिकारी कार्यालय या विभागीय हेल्पलाइन नंबर – 0612-2233555 एवं वॉट्सऐप नंबर 7766085888 पर दें। इस पहल से समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए उर्वरक की कालाबाजारी, जमाखोरी और अधिक मूल्य पर बिक्री करने वालों के विरुद्ध जीरो टालरेंस नीति के तहत कठोरतम कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य के किसी भी जिले में उर्वरक की कोई कमी नहीं है। 10 जुलाई तक राज्य में उपलब्ध भंडार इस प्रकार है – यूरिया 4.33 लाख टन, डीएपी 1.43 लाख टन, एनपीके 2.52 लाख टन, एमओपी 0.69 लाख टन, और एसएसपी 1.26 लाख टन।

Read more

Local News