‘रामायण पार्ट 1’ के ट्रेलर को रिलीज होने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं. और बहुत जल्द दुनिया के सामने इससे पर्दा उठेगा.
नमित मल्होत्रा द्वारा निर्मित और नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही माइथोलॉजी फिल्म रामायण पार्ट 1 के ट्रेलर की आधिकारिक रिलीज डेट सामने आ चुकी है. रणबीर कपूर, यश, रवि दुबे, सनी देओल और मल्टीस्टारर यह फिल्म मौजूदा साल की दिवाली के मौके पर रिलीज होने जा रही है. इससे पहले दर्शकों को फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है और अब फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट का आज एलान कर दिया गया है. साथ ही मेकर्स ने फिल्म को लेकर एक लंबा चौड़ा नोट भी शेयर किया है.
इस मेकर्स ने पोस्टर पर लिखा है, हजारों सालों से रामायण ने कई पीढ़ियों को धर्म के रास्ते मर्यादा, साहस और धैर्य के साथ पर चलने के लिए प्रेरित किया है. पर अब नई यात्रा शुरू हो रही है. भारत की सबसे बड़ी सभ्याताओं एपिक्स में से एक दुनिया में पेश हैं, जो आज तक भारतीय सिनेमा में आजतक नहीं हुआ है. बता दें, फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे, सनी देओल, अरुण गोविल, सनी देओेल, यश, काजल अग्रवाल और लारा दत्ता समेत कई स्टार अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं.
आज 11 जुलाई को मेकर्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म रामायण पार्ट 1 के ट्रेलर की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है. मेकर्स ने एक पोस्टर भी शेयर किया है, जिसमें राम, लक्ष्मण और सीता एक राजभवन में दिख रहे हैं. मेकर्स ने रामायण पार्ट 1 के ट्रेलर की रिलीज डेट का एलान कर लिखा है, भारत से दुनिया तक, रामायण पार्ट 1 का ट्रेलर दुनियाभर में 24 जुलाई को रिलीज होगी. बता दें, हिंदू पंचांग के अनुसार 24 जुलाई का दिन बेहद शुभ माना जा रहा है.
कब रिलीज होगी फिल्म?
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ को नमित मल्होत्रा की प्राइम फोकस स्टूडियोज, 8 बार ऑस्कर जीत चुके वीएफएक्स स्टूडियो डीएनईजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रही है. यह दो भागों में बनने वाली फिल्म दुनियाभर में आईमैक्स में रिलीज होगी। इसका पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज किया जाएगा.


