
सेब के स्वास्थ्य लाभ: हममें से हर किसी ने यह कहावत तो जरूर सुनी होगी कि ‘रोज एक सेब खाओगे तो डॉक्टर दूर भगाओगे’. जी हा! यह कहावत एकदम सही है. दरअसल, सेब सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. सेब के नियमित सेवन से कई बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है. सेब खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है. सेब वजन घटाने के साथ-साथ हृदय रोग के खतरे को कम करने के लिए भी फायदेमंद है. इतना ही नहीं, सेब शरीर में आयरन की कमी को भी पूरा करता है. इसमें फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से दूर रखते हैं.
एनएचआई के एक अध्ययन के अनुसार, सेब फाइटोकेमिकल्स का एक समृद्ध स्रोत हैं. जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है. सेब में विटामिन सी, प्रोटीन, एंटी-इंफ्लेमेटरी, फ्लेवोनोइड क्वेरसेटिन, फाइबर, कैल्शियम, पोटेशियम समेत कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं. जो विभिन्न रोगों में उपयोगी है. विटामिन सी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है, पोटेशियम उच्च रक्तचाप को नियंत्रण में रखता है, फाइबर कब्ज और मोटापे से छुटकारा पाने में मदद करता है. उच्च रक्तचाप को नियंत्रण में रखने से हृदय रोग का खतरा कम हो जाता है.
एनीमिया में फायदेमंद: विशेषज्ञों के अनुसार, जब शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर 14-16 ग्राम प्रति डेसीलीटर से कम हो जाता है, तो एनीमिया का खतरा बढ़ जाता है. परिणामस्वरूप व्यक्ति एनीमिया से पीड़ित होने लगता है. ऐसे में भूख न लगना, कमजोरी, हृदय गति में कमी जैसी समस्याएं होने लगती हैं. इस बीमारी से छुटकारा पाने के लिए आपको नियमित रूप से एक सेब खाना चाहिए. सेब खाने से शरीर में आयरन की कमी दूर हो जाती है. सुबह के समय सेब खाना अधिक फायदेमंद होता है. विशेषज्ञों का कहना है कि शाम के समय और सूर्यास्त के बाद सेब खाना सही नहीं है.
(डिस्क्लेमर: इस वेबसाइट पर आपको प्रदान की गई सभी स्वास्थ्य जानकारी, चिकित्सा सुझाव केवल आपकी जानकारी के लिए हैं. हम यह जानकारी वैज्ञानिक अनुसंधान, अध्ययन, चिकित्सा और स्वास्थ्य पेशेवर सलाह के आधार पर प्रदान कर रहे हैं, लेकिन बेहतर होगा कि इन पर अमल करने से पहले आप अपने निजी डॉक्टर की सलाह ले लें.)


