Monday, June 29, 2026

इस्लामपुर विधायक रुहेल रंजन ने नालंदा के बराहगामा में प्रस्तावित 500 एकड़ के औद्योगिक पार्क के लिए उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह से मुलाकात की।

Share

इस्लामपुर विधायक रुहेल रंजन ने नालंदा के बराहगामा में प्रस्तावित 500 एकड़ के औद्योगिक पार्क के लिए उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह से मुलाकात की। मंत्री ने इस परियोजना पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

बिहारशरीफ। इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र के पंचलोवा पंचायत अंतर्गत बराहगामा गांव में प्रस्तावित 500 एकड़ औद्योगिक पार्क की स्थापना की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है।

विधायक रुहेल रंजन ने बिहार सरकार की उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह से मुलाकात कर इस संबंध में एक पत्र सौंपा था। मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।

विधायक ने उद्योग मंत्री को सौंपे गए पत्र में उल्लेख किया था कि नालंदा जिले के बराहगामा गांव में लगभग 500 एकड़ भूमि पर औद्योगिक पार्क स्थापित करने की व्यापक संभावना है।

विधायक ने उद्योग मंंत्री को सौंपा पत्र

उन्होंने कहा था कि यह परियोजना न केवल इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र बल्कि पूरे नालंदा जिले के औद्योगिक विकास में मील का पत्थर साबित हो सकती है।

पत्र में यह भी उल्लेख किया गया था कि प्रस्तावित भूमि का बड़ा हिस्सा वर्तमान में अनुपयोगी एवं परती है, जिसका उपयोग उद्योग स्थापना के लिए किया जा सकता है। 

पत्र में विधायक ने उल्लेख किया था कि स्थानीय किसानों एवं भूमि स्वामियों ने क्षेत्र के विकास और रोजगार सृजन को ध्यान में रखते हुए इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए अपनी भूमि उपलब्ध कराने की सहमति व्यक्त की है।

औद्योग‍िक पार्क से बदलेगी क्षेत्र की क‍िस्‍मत 

ग्रामीणों का मानना है कि औद्योगिक पार्क बनने से क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे तथा युवाओं का पलायन रुकेगा।

इसके बावजूद विभिन्न प्रशासनिक प्रक्रियाओं एवं विभागीय औपचारिकताओं के कारण योजना अपेक्षित गति से आगे नहीं बढ़ पा रही है। 

विधायक द्वारा सौंपे गए पत्र के जवाब में उद्योग मंत्री ने मामले की विभागीय स्तर पर समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।

Table of contents [hide]

Read more

Local News