आषाढ़ मास की शुरुआत पर बने गजकेसरी योग से मेष, कर्क, तुला, धनु और मीन राशि वालों को पूरे महीने धन लाभ का योग हैं.
हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ मास की शुरुआत 12 जून यानी आज से हो गई है, जो कि तपस्या और आध्यात्मिकता का महीना माना जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आषाढ़ मास के पहले दिन गुरु ग्रह मिथुन राशि में होंगे और चंद्रमा के साथ समसप्तक योग बनाएंगे, जिससे शुभ गजकेसरी योग का निर्माण होगा. यह योग पांच राशियों के लिए पूरे महीने शुभ फल लेकर आएगा. साथ ही यह दिन गुरुवार का भी है, जो गुरु ग्रह का प्रभाव और भी प्रबल करता है. जानते हैं
मेष राशि
गजकेसरी योग के कारण मेष राशि वालों को पूरे महीने भाग्य का साथ मिलेगा. आध्यात्मिकता की ओर रुझान बढ़ेगा. विदेश यात्रा, उच्च शिक्षा और करियर में उन्नति के अवसर मिलेंगे. आर्थिक निर्णय फलदायी रहेंगे और धन संचय में सफलता मिलेगी.
कर्क राशि
पैतृक संपत्ति से लाभ मिलेगा और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा. बुद्धिमत्ता से किए गए कार्य सफल होंगे. प्रशासनिक सेवा, बैंकिंग और शिक्षा क्षेत्र में इस मास में विशेष पहचान मिलेगी. पारिवारिक सम्मान बढ़ेगा.
तुला राशि
आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे. परिवार में शुभ कार्य हो सकता है, नए वाहन या संपत्ति की खरीदारी संभव है. नौकरी में पदोन्नति के संकेत हैं. व्यवसाय में तरक्की और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी.
धनु राशि
कई मनोकामनाओं की पूर्ति होगी. पार्टनरशिप बिजनेस में लाभ मिलेगा और संबंध सुधरेंगे. नए प्रोजेक्ट्स शुरू करने के लिए समय शुभ है. वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा. नौकरी और व्यापार में लाभ होगा.
मीन राशि
दोस्तों और प्रियजनों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे मानसिक शांति और समस्याओं का समाधान होगा. धन का आगमन संभव है. नया वाहन खरीदने या भूमि संबंधी सौदे के लिए उत्तम समय है. ससुराल पक्ष से सुखद समाचार मिलेंगे और विद्यार्थियों को लाभ होगा.


