Tuesday, April 14, 2026

अवैध लकड़ी लदा वाहन जब्त, हुए 2 लोग गिरफ्तार :

Share

हज़ारीबाग : काबिलासी पंचायत के ग्राम तीउज मे बुधवार के दिन सुबह लकड़ी तस्कर 11 बोटा लकड़ी पिकप वैन मे लाद फरार होने की फिराक मे थे। दारू थाना प्रभारी शफीक खान ने गुप्त सूचना के आधार पर फ़ौरन करवाई करते हुए २ युवको को मौके पर हिरासत मे ले लिया। जबकि बिपिन सिंह अपने मोटर साइकिल छोड़ फरार होगया। इस विषय मे थाना प्रभारी को गुप्त सुचना मिली थी। उस आधार पर करवाई कर शफ़ेद पिकअप वैन, 2 मोटर साइकिल, एक आरी और 11 बोटा अकरीया किसम की लकड़ी बरामद किया गया। मौके पर आवेश कुमार, पिता अशोक प्रशाद मेहता, उरुकका इचाक और राजकुमार मेहता, पिता श्यामलाल मेहता, बरका खुर्द इचाक निवासी को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक अन्य मौके पर मोटरसाइकिल छोड़ फरार होगया। फर्रार युवक तियोज ग्राम के बिपिन सिंह बताये जारहे हैँ। दारू थाने मे प्राथमिकी मामला दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है।

Read more

Local News