कोलेस्ट्रॉल आजकल एक आम समस्या बन गई है. शरीर में कोलेस्ट्रॉल का होना अच्छी बात है. लेकिन, यह स्वास्थ्य के लिए तब खतरा बन जाता है जब कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ जाता है. शरीर में कोलेस्ट्रॉल का हाई लेवल हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को बढ़ाता है. इसके अलावा, हार्ट रिलेटेड कई अन्य समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं. शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का मुख्य कारण अनहेल्दी डाइट और लाइफस्टाइट है.
कोलेस्ट्रॉल शरीर की कोशिकाओं में पाया जाने वाला एक मोम जैसा, फैटी पदार्थ है. अगर शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर अधिक हो जाए, तो यह नसों में जमा होने लगता है. नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल धीरे-धीरे ब्लड फ्लो को ब्लॉक कर देता है. इससे हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में आयुर्वेदिक विशेषज्ञों के अनुसार, कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए अदरक बेहद उपयोगी माना जाता है. शरीर में कोलेस्ट्रॉल कम करने के अलावा, सुबह खाली पेट अदरक का सेवन करने के और भी कई फायदे हैं. खबर के जरिए जानिए अदरक का सेवन कैसे करें और इसके क्या फायदे हैं…
हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए उपयोगी है अदरक
साइंसडायरेक्ट.कॉम के अनुसार, अदरक रसोई में मौजूद एक चमत्कारी औषधि है. अदरक के गुण शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में कारगर हैं. 2014 में प्रकाशित एक अध्ययन भी यही कहता है. अदरक में जिंजेरॉल नामक शक्तिशाली गुण होते हैं. ये खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करते हैं. साथ ही, शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी बढ़ाते हैं. आइए अब जानते हैं कि अदरक का सेवन कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कैसे कम कर सकता है.
अदरक का पानी
अदरक का पानी बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में एक गिलास पानी डालकर गैस पर रख दें. गैस चालू करें और पानी में अदरक के छोटे-छोटे टुकड़े डालें. फिर पानी को अच्छी तरह उबालें. जब पानी आधा यानी एक कप रह जाए, तो इसे छानकर चाय की तरह पिएं. इसे पीने के कई फायदे हैं. खाली पेट अदरक का पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है. जैसे कि
- अदरक का पानी पीने से खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है.
- पाचन संबंधी समस्याओं वाले लोगों को रोजाना अदरक का पानी पीना चाहिए. अदरक का पानी पेट में गैस, एसिडिटी और पेट फूलने की समस्या को दूर करता है. रोजाना अदरक के पानी का सेवन करने से पेट में पाचक एंजाइम्स का स्राव बढ़ता है.
- वजन नियंत्रण के लिए भी अदरक के पानी का सेवन कारगर है. नियमित रूप से अदरक के पानी का सेवन करने से वजन नियंत्रण में रहता है. ऐसा इसलिए है क्योंकि अदरक में कई ऐसे यौगिक होते हैं जो शरीर में कैलोरी बर्न करने की प्रक्रिया को उत्तेजित करते हैं.
कच्चा अदरक खाना ज्यादा फायदेमंद
शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए कच्चा अदरक भी सबसे अच्छा ऑप्शन है. सुबह सबसे पहले कच्चा अदरक चबाने से नसों में जमा खराब कोलेस्ट्रॉल घुल जाता है. विशेषज्ञों का कहना है कि खाली पेट अदरक के दो छोटे टुकड़े चबाने चाहिए. विशेषज्ञों का कहना है कि अदरक के टुकड़ों में मौजूद रस अंदर जाकर ट्राइग्लिसराइड के स्तर को कम करता है.
अदरक-नींबू पानी
अदरक और नींबू का पानी भी खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में कारगर है. इसके लिए, बारीक कटे हुए अदरक के टुकड़े लें. इन अदरक के टुकड़ों को एक गिलास पानी में उबालें. फिर पानी को छानकर एक गिलास में रखें, अब अदरक के पानी में आधा नींबू निचोड़ें औरह पी लें. इस अदरक के पानी को पीने से नसों में जमा खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है और यह हार्ट हेल्थ में भी सुधार करता है.
ये टिप्स भी काम करते हैं
- अदरक और गुड़ का एक साथ सेवन करने से भी कोलेस्ट्रॉल कम होता है. इसके लिए आप कद्दूकस किया हुआ अदरक और गुड़ एक साथ ले सकते हैं.
- हल्दी का सेवन भी खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है. गर्म पानी में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पीने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है और हृदय स्वास्थ्य बेहतर होता है.
- हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए ग्रीन टी भी एक अच्छा विकल्प है. दिन में दो बार, सुबह और शाम, ग्रीन टी पीने से अच्छे परिणाम मिलते हैं. इसे खाली पेट पीने से भी अच्छे परिणाम मिलते हैं.
- रोज सुबह एक कच्चा लहसुन चबाने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है. आप लहसुन की चाय बनाकर भी पी सकते हैं.


