रांची: नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित 18वें WEKAF वर्ल्ड अर्निस गेम्स में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। 1 से 4 अगस्त तक चले इस अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारत ने अर्निस के मूल देश फिलीपींस को पीछे छोड़ते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की।
भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में झारखंड के खिलाड़ियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सिफू बिस्वजीत के नेतृत्व में झारखंड के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व किया और कुल छह पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया।
झारखंड के खिलाड़ियों ने जीते ये पदक
झारखंड के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में एक स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक हासिल किए। अरहान आलम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं लखन उरांव, कुमकुम और ईशान भगत ने रजत पदक जीते।
इसके अलावा आरीत उरांव और अध्विक उरांव ने कांस्य पदक जीतकर भारतीय टीम की पदक तालिका को मजबूत किया।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर ऑल इंडिया अर्निस के सचिव एजाज भाट, झारखंड अर्निस संस्था के अध्यक्ष तौहीद आलम, वरुण कुमार समेत खेल संस्था से जुड़े पदाधिकारियों, अभिभावकों और खेल प्रेमियों ने खुशी जताई। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।
