Saturday, September 19, 2026

Vivo X500 Series: तीन मॉडल के साथ होगी एंट्री, 4K 240fps वीडियो रिकॉर्डिंग समेत मिल सकते हैं बड़े कैमरा अपग्रेड.

Share

टेक डेस्क: Vivo अपनी अगली फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज को लेकर तैयारियों में जुटी है। कंपनी की ओर से संकेत मिलने के बाद Vivo X500 Series के सितंबर 2026 में चीन में लॉन्च होने की उम्मीद है। नई लाइनअप में इस बार तीन स्मार्टफोन शामिल किए जाएंगे—Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max

पिछली X300 सीरीज की तुलना में कंपनी इस बार मॉडल्स की संख्या बढ़ा रही है। Vivo के प्रोडक्ट मैनेजर हान बोशियाओ ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए नई सीरीज में तीन डिवाइस शामिल होने की जानकारी दी है।

कैमरा को बनाया गया बड़ा अपग्रेड

Vivo X500 Pro सीरीज में कैमरा हार्डवेयर और वीडियो रिकॉर्डिंग को लेकर कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। फोन में Zeiss-tuned कैमरा सिस्टम दिए जाने की बात सामने आई है।

रिपोर्ट के अनुसार, Pro मॉडल्स में Zeiss Super Dynamic प्राइमरी कैमरा और Blueprint Phantom 900 सेंसर मिल सकता है। दावा है कि यह सेंसर करीब 17EV डायनामिक रेंज सपोर्ट करेगा, जिससे हाई-कॉन्ट्रास्ट परिस्थितियों में तस्वीरों की क्वालिटी बेहतर हो सकती है।

वीडियो रिकॉर्डिंग के मामले में भी सीरीज खास हो सकती है। जानकारी के मुताबिक, फोन में 4K वीडियो को 240fps तक रिकॉर्ड करने का विकल्प मिल सकता है। इसके अलावा 120fps पर 4K HDR वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा भी मिलने की संभावना है।

X500 Pro Max में खास स्टेबिलाइजेशन

लाइनअप के सबसे प्रीमियम मॉडल Vivo X500 Pro Max में कैमरा से जुड़े कुछ अतिरिक्त फीचर्स दिए जाने की उम्मीद है। इसमें लगभग तीन डिग्री का वाइड-एंगल ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन और CIPA 7.0 स्तर का इमेज स्टेबिलाइजेशन मिलने की जानकारी सामने आई है।

अगर ये फीचर्स अंतिम डिवाइस में शामिल होते हैं, तो चलते समय फोटो और वीडियो शूट करने के दौरान कैमरा स्थिर रखने में मदद मिल सकती है। ये सुविधाएं खास तौर पर Pro Max मॉडल के लिए बताई जा रही हैं।

90W चार्जिंग और 5G सपोर्ट की उम्मीद

Vivo X500 Pro Max को चीन के 3C सर्टिफिकेशन डेटाबेस में भी देखा जा चुका है। इससे फोन में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 5G कनेक्टिविटी मिलने के संकेत मिले हैं।

परफॉर्मेंस के लिए डिवाइस में MediaTek का नया चिपसेट दिए जाने की चर्चा है। हालांकि, चिपसेट का आधिकारिक नाम फिलहाल सामने नहीं आया है।

डिजाइन में कितना बदलाव होगा?

हाल ही में X500 Pro सीरीज के एक संभावित मॉडल को एक विज्ञापन शूट के दौरान देखा गया था। सामने आई तस्वीरों में पीछे की तरफ गोलाकार कैमरा मॉड्यूल नजर आया, जिससे संकेत मिलता है कि Vivo डिजाइन के मामले में अपनी मौजूदा फ्लैगशिप सीरीज की पहचान को बरकरार रख सकती है।

फिलहाल कंपनी ने लॉन्च की सटीक तारीख और कीमत का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। सितंबर में चीन लॉन्च के दौरान बाकी स्पेसिफिकेशन और कीमत की जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

भारत में कब आएगी Vivo X500 Series?

अभी Vivo ने भारत समेत दूसरे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में X500 सीरीज के लॉन्च की पुष्टि नहीं की है। चीन में लॉन्च के बाद कंपनी ग्लोबल मार्केट के लिए अलग घोषणा कर सकती है। भारत में इस सीरीज के तीनों मॉडल आएंगे या कुछ चुनिंदा वेरिएंट, इसकी तस्वीर आधिकारिक लॉन्च के बाद ही साफ होगी।

Read more

Local News