Tuesday, May 5, 2026

TVS Motor ने अपनी स्ट्रीटबाइक TVS Raider 125 को साल 2026 के लिए अपडेट कर दिया है, कंपनी ने इसकी कीमत भी बढ़ाई है.

Share

 TVS Motor Company ने अपनी स्ट्रीट मोटरसाइकिल TVS Raider 125 को साल 2026 के लिए अपडेट कर दिया है, और इस बाइक को नए कलर ऑप्शन दिए गए हैं, जिससे बाजार में इसकी लोकप्रियता बढ़ सके. इस स्ट्रीटबाइक के टॉप-एंड वेरिएंट में TFT DD और SXC DD के लिए दो नई कलर स्कीम पेश की गई हैं, जिनमें Metallic Blue और Nitro Green शामिल हैं.

ये वेरिएंट पहले सिर्फ Striking Red कलर स्कीम में ही मिलती थी, जो अभी भी उपलब्ध है. इसके अलावा, एंट्री-लेवल Drum और Single Seat वेरिएंट्स के कलर पैलेट में भी एक नया कलर – Mercury Grey – जोड़ा गया है. यह नया ऑप्शन पहले से मौजूद Striking Red और Wicked Black रंगों के साथ शामिल किया गया है.

कीमत की बात करें तो TVS Raider 125 की कीमतों में भी लेटेस्ट अपडेट के साथ मामूली बढ़ोतरी की गई है, जो अधिकतम 1,500 रुपये तक जाती है. इस बाइक के बेस ड्रम वेरिएंट की कीमत अब 82,860 रुपये से शुरू होती है, वहीं इसके टॉप-स्पेक TFT DD मॉडल के लिए यह कीमत 98,550 रुपये तक जाती है. ऊपर बताई गई सभी कीमतें एक्स-शोरूम रेट हैं.

TVS Raider 125 का इंजन
ध्यान देने वाली बात यह है कि TVS Raider 125, एंट्री-लेवल स्ट्रीटबाइक सेगमेंट में सबसे लोकप्रिय मॉडल्स में से एक बनी हुई है. इंजन की बात करें तो इसमें वही 124.8 cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर और ऑयल-कूल्ड इंजन इस्तेमाल किया गया है, जो 7,500 rpm पर 11.22 bhp की पावर और 6,000 rpm पर 11.75 Nm का अधिकतम टॉर्क प्रदान करता है.

2026 TVS Raider 125

खास बात यह है कि कंपनी इस इंजन में ‘Glide-Through-Technology’ (GTT) दी गई है, जिसकी मदद से राइडर बिना थ्रॉटल दिए भी कम स्पीड पर बाइक चला सकता है. यह फीचर भारी ट्रैफिक में बाइक चलाने के लिए काफी फायदेमंद है. इसके iGO वेरिएंट में ‘Boost Mode’ भी मिलता है, जो ज़रूरत पड़ने पर टॉर्क को 0.55 Nm तक बढ़ा देता है, जिससे बाइक की एक्सीलरेशन बेहतर हो जाती है.

बाइक में मिलने वाले हार्डवेयर की बात करें तो, TVS Raider 125 में 30 mm के टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क और प्रीलोड-एडजस्टेबल गैस-चार्ज्ड रियर मोनोशॉक दिए गए हैं. इसका ब्रेकिंग सेटअप वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग होता है. बाइक के एंट्री-लेवल मॉडल में ड्रम ब्रेक इस्तेमाल किए जाते हैं, जबकि मिड-रेंज ऑप्शन में 240 mm की फ्रंट डिस्क और 130 mm का रियर ड्रम ब्रेक मिलता है.

TVS Raider 125 के फीचर्स
बाइक के डुअल-डिस्क वेरिएंट में दोनों व्हील्स पर डिस्क ब्रेक मिलते हैं, जिन्हें सिंगल-चैनल ABS का सपोर्ट मिलता है. बाइक में मिलने वाली टेक्नोलॉजी की बात करें तो TVS Raider 125 के एंट्री-लेवल वेरिएंट्स में LED लाइटिंग और 5-इंच का डिजिटल कंसोल दिया जाता है. इस रेंज के ऊपरी वेरिएंट्स में फुल-कलर TFT डिस्प्ले मिलता है, जो SmartXConnect के ज़रिए ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है.

इसकी मदद से वॉइस असिस्ट, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और कॉल/SMS कंट्रोल का इस्तेमाल किया जा सकता है. मोटरसाइकिल में Idle Stop-Start सिस्टम भी मिलता है, और साथ ही Eco और Power राइडिंग मोड्स भी दिए गए हैं, जो फ्यूल की बचत और पावर डिलीवरी को बेहतर बनाते हैं. एक ऑप्शन के तौर पर, खरीदार इसमें USB चार्जिंग पोर्ट भी लगवा सकते हैं.

Read more

Local News