मेटा के थ्रेड्स ऐप ने एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है और इस मौके पर कंपनी ने कुछ नए फीचर्स का ऐलान भी किया है. मेटा के इस ऐप थ्रेड्स ने अब हर महीने 50 करोड़ एक्टिव यूज़र्स तक पहुंच गया है. यह रिकॉर्ड दिखाता है कि लोग किस तरह एक ऐसी जगह की तलाश में हैं, जहां किसी भी मुद्दे के बारे में खुलकर बातचीत की जा सके और कम्युनिटी की भावना बनी रहे.
थ्रेड्स की इस ग्रोथ के पीछे सबसे बड़ी वजह वो कम्युनिटीज़ हैं, जो किताबों से लेकर बास्केटबॉल, पेरेंटिंग और म्यूज़िक तक हर मुद्दे पर लोगों को जोड़ती हैं. इस मौके को खास बनाने के लिए कंपनी ने कम्युनिटीज़ फीचर को बीटा स्टेज से बाहर निकाल दिया है और साथ ही कई नए और लंबे समय से मांगे जा रहे फीचर्स भी जोड़े हैं.
कम्युनिटीज़ के लिए आए नए फीचर्स
थ्रेड्स में कम्युनिटी फीचर को पिछले साल लॉन्च किया गया था और तब से यह सबसे तेजी से बढ़ने वाले फीचर्स में से एक है. अब इसे और बेहतर बनाने के लिए कई बदलाव किए गए हैं. फीड के बाईं ओर मौजूद मेन्यू में अब एक कम्युनिटीज़ हब जोड़ा गया है, जिससे अलग-अलग कम्युनिटीज़ के बीच स्विच करना आसान हो गया है.

हर कम्युनिटी को अब अपना अलग आइकन भी मिलेगा, जिससे उसे पहचानना पहले से ज्यादा आसान होगा. इसके अलावा यूज़र अब यह भी देख सकेंगे कि कोई टॉपिक कम्युनिटी बनने के कितना करीब है और इसके लिए वो क्या योगदान दे सकते हैं. ज्यादा लोगों को कम्युनिटी चैंपियन का स्टेटस भी दिया जा रहा है, ताकि एक्टिव मेंबर्स को एक अलग पहचान मिल सके.
जापान, कोरिया और ताइवान में नेटिव लैंग्वेज टैग्स के साथ लोकल कम्युनिटीज़ की शुरुआत भी की गई है. आने वाले हफ्तों में लाइव चैट्स को और कम्युनिटीज़ तक बढ़ाया जाएगा, जिसमें को-होस्टिंग और फीड पर मोमेंट्स कोट करने जैसी सुविधाएं भी शामिल होंगी.
फीड पर अब यूज़र्स का होगा ज्यादा कंट्रोल
इस साल की शुरुआत में थ्रेड्स ने डियर एल्गो फीचर लॉन्च किया था. इस फीचर की मदद से यूज़र अपने एल्गोरिद्म को बता सकते थे कि उन्हें फीड में क्या ज्यादा और क्या कम देखना है. अब यूज़र्स के फीडबैक के आधार पर एक नया फीचर योर एल्गो लाया गया है, जो प्राइवेट तरीके से फीड में दिखने वाली बातचीत को कंट्रोल करने की सुविधा देता है.

इसमें यूज़र्स यह तय कर सकते हैं कि किसी टॉपिक को कितने दिनों तक ज्यादा या कम देखना है, यानी एक दिन, तीन दिन या सात दिन के लिए आदि. यह रिक्वेस्ट सिर्फ यूज़र्स को ही दिखेगी और डियर एल्गो तथा योर एल्गो दोनों को एक ही हब से मैनेज किया जा सकेगा.
फिलहाल, इस फीचर को अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड में रोलआउट किया जा रहा है. कंपनी का कहना है कि यह सिर्फ शुरुआत है और यूज़र्स के फीडबैक के आधार पर थ्रेड्स को आगे भी बेहतर बनाया जाता रहेगा.


