स्वदेशी कार निर्माता कंपनी Tata Motors ने अपनी अपडेटेड Tata Tiago और Tiago EV को प्रदर्शित किया है. इसके साथ ही, यह भी पुष्टि की है कि दोनों हैचबैक 28 मई, 2026 को लॉन्च की जाएंगी. Tata Motors ने Tiago ICE और Tiago EV दोनों के एक्सटीरियर डिज़ाइन को पूरी तरह से बदल दिया है, जिससे यह पहले से ज़्यादा बोल्ड दिखती है.
Tata Tiago और Tiago EV फेसलिफ्ट में क्या कुछ नया
इन दोनों हैचबैक के फेसलिफ़्टेड वर्जन के डिजाइन पर नजर डालें तो इनमें आइब्रो के आकार के LED DRLs के साथ बोल्ड हेडलाइट्स का एक सेट दिया गया है. इसके ICE वर्जन में बड़ी Altroz की तरह ब्लैक ग्रिल लगाई गई है, जबकि EV वर्जन में बॉडी-कलर ब्लैंक्ड-ऑफ़ ग्रिल मिलती है. वहीं, इसका बंपर भी नया है और ICE मॉडल में पिक्सेल-आकार के फॉग लैंप लगाए गए हैं, जो EV में नहीं हैं.

साइड प्रोफाइल की बात करें तो, दोनों मॉडल में रीडिज़ाइन किए गए अलॉय व्हील दिए गए हैं, हालांकि व्हील साइज़ 15-इंच पर ही रहने की उम्मीद है. दोनों हैचबैक वर्जन में ब्लैक व्हील आर्च भी दिए गए हैं, जो अभी की Tata Tiago NRG की तरह ही लगते हैं. कंपनी ने टेललाइट्स को भी कई वर्टिकल LED स्ट्रिप्स से अपडेट किया है, जो एक चंकी बार से जोड़ी गई हैं, जैसा कि दूसरे नए टाटा मॉडल में है. इसके पीछे के बंपर भी नए हैं, लेकिन दोनों हैचबैक वर्जन में एक जैसे हैं.
कंपनी ने इन कारों का एक टीजर वीडियो जारी किया है, जिसमें फ्रंट बंपर पर और बाहर के रियरव्यू मिरर (ORVMs) के नीचे कैमरा पॉड दिया गया है, जिससे नए 360-डिग्री कैमरा सेटअप का पता चलता है. यह Tata Tiago और Tiago EV दोनों में नया है.

2025 मॉडल ईयर अपडेट के साथ, Tata Motors ने Tiago ICE और Tiago EV के केबिन को पूरी तरह से बदल दिया है, जिसमें नए डिज़ाइन वाला डैशबोर्ड, इल्यूमिनेटेड लोगो वाला नया स्टीयरिंग व्हील और 10.25-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम है. हालांकि, इसमें पुराना दिखने वाला इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर लगाया गया है, जिसे मैन्युफैक्चरर इस फेसलिफ्ट के साथ अपडेट करके इसे और मॉडर्न फील दे सकता है.
कार में मिलने वाले दूसरे फीचर्स भी वैसे ही रखे जा सकते हैं, जिसमें ऑटोमैटिक हेडलाइट्स और वाइपर्स, क्रूज़ कंट्रोल, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एक कूल्ड ग्लवबॉक्स और एक टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) शामिल हैं. हालांकि, अभी मौजूद 2 एयरबैग्स के बजाय, फेसलिफ़्टेड Tiago (ICE और EV दोनों) में स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग्स मिल सकते हैं.
Tata Tiago ICE का पावरट्रेन
फेसलिफ़्टेड कम्बशन-पावर्ड Tata Tiago में वही 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल जारी रखा जाएगा, जो 86hp की पावर और 113Nm का टॉर्क बनाता है. इस इंजन के साथ एक 5-स्पीड मैनुअल या 5-स्पीड ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन (AMT) जोड़ा गया है. इसी इंजन के साथ CNG ऑप्शन भी मिलता है, जो 75.5hp की पावर और 96.5Nm का टॉर्क बनाता है.
Tata Tiago EV का पावरट्रेन
वहीं, Tata Tiago EV को दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ बेचा जाता है. जहां पहला 19.2kWh ऑप्शन है, जिसका पावर आउटपुट 61hp और 110Nm टॉर्क का है, वहीं एक बड़ा 24kWh बैटरी ऑप्शन भी है, जोकि 75hp की पावर 114Nm का टॉर्क प्रदान करता है.

रेंज की बात करें तो, जहां इसका 19.2kWh बैटरी पैक 223 किमी तक की रेंज देता है, वहीं इसका 24kWh का बैटरी पैक 293 किमी तक की रेंज प्रदान करता है. उम्मीद जताई जा रही है कि इसे ज़्यादा क्लेम की गई रेंज के लिए थोड़ी बड़ी बैटरी दी जा सकती है.
Tata Tiago EV की कीमत
कीमतों की बात करें तो फेसलिफ्ट के साथ, इनकी कीमतों में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है. मौजूदा समय में Tata Tiago ICE को 4.60 लाख रुपये से 7.68 लाख रुपये तक के बीच बेचा जा रहा है, वहीं मौजूदा Tiago EV की कीमतें 7.99 लाख रुपये से 11.14 लाख रुपये के बीच हैं.


