अगर आप एक ऐसा टीवी खोज रहे हैं, जो तस्वीर की क्वालिटी से कोई समझौता न करे, तो सोनी इंडिया ने आपके लिए एक नया टीवी लॉन्च किया है, जिसका नाम Sony BRAVIA 7II है. यह भारत में Sony का पहला True RGB LED TV है, जो पिक्चर क्वालिटी, ब्राइटनेस और कलर एक्यूरेसी के मामले में एक नया स्टैंडर्ड सेट करने का दावा करता है. कंपनी ने इसे उन यूज़र्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया है, जो HDR कंटेंट, फिल्में, वेब सीरीज और गेमिंग का बेस्ट एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं.
True RGB टेक्नोलॉजी क्यों है खास?
सामान्य Mini LED TVs में सफेद रंग की बैकलाइट इस्तेमाल होती है, जिसपर कलर फिल्टर लगाए जाते हैं. लेकिन BRAVIA 7II में लाल, हरे और नीले LED को अलग-अलग और स्वतंत्र रूप से नियंत्रित किया जाता है. इस वजह से रंग ज्यादा सटीक, गहरे काले और ब्लूमिंग की समस्या काफी कम हो जाती है. सोनी का Cognitive Processor XR इस सबको रियल टाइम में और बेहतर बनाता है.
XR Contrast Booster 20, XR Clear Image और XR Motion Clarity जैसी टेक्नोलॉजी मिलकर हर तरह के कंटेंट को – चाहे वो स्पोर्ट्स हो, एक्शन मूवी हो या डॉक्युमेंट्री – एक बढ़िया विजुअल एक्सपीरियंस में बदल देती हैं. 65 इंच और उससे बड़े मॉडल्स में X-Wide Angle Pro टेक्नोलॉजी यह भी सुनिश्चित करती है कि अलग-अलग कोण से बैठे दर्शकों को भी एक जैसी पिक्चर दिखे.
गेमिंग और स्मार्ट फीचर्स
गेमर्स के लिए BRAVIA 7II में HDMI 2.1 के जरिए 4K 120fps सपोर्ट दिया गया है. इसमें मौजूद VRR और ALLM जैसे फीचर स्क्रीन टियरिंग और इनपुट लैग को कम करते हैं. PlayStation 5 यूजर्स के लिए Auto HDR Tone Mapping और Auto Genre Picture Mode जैसे खास ऑप्टिमाइजेशन भी इस टीवी में मौजूद हैं.
TV में Google TV ऑपरेटिंग सिस्टम है, जो 4 लाख से ज्यादा मूवीज और शोज़ तक एक्सेस देता है. इनके अलावा Google Assistant, Apple AirPlay 2, Apple HomeKit और Alexa सपोर्ट भी इसमें है. कंपनी का कहना है कि आने वाले समय में OTA अपडेट के जरिए Gemini for Google TV भी इस टीवी में जोड़ा जाएगा.
ऑडियो के मामले में Dolby Atmos, DTS:X और 3D Surround Upscaling के साथ यह एक वर्चुअल 5.1.4 सराउंड साउंड अनुभव देता है. Voice Zoom 3 डायलॉग को बैकग्राउंड में हो रहे शोर से अलग रखता है.
साइज और कीमत
- 55 इंच मॉडल की MRP यानी अधिकतम कीमत 3,59,900 रुपये रखी गई है, लेकिन प्री-बुकिंग पर इसे 2,21,990 रुपये में खरीदा जा सकता है.
- 65 इंच मॉडल की MRP ₹4,39,900 है और लॉन्च ऑफर कीमत 2,74,990 रुपये है.
- 75 इंच, 85 इंच और 98 इंच के बड़े साइज़ जून और जुलाई में आने वाले हैं.
इस टीवी कीमत ज्यादा जरूर है, लेकिन फीचर्स देखकर इसकी वजह समझ आती है. ऐसे में Sony BRAVIA 7II उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है, जो OLED के burn-in की चिंता किए बिना, प्रीमियम पिक्चर क्वालिटी और तेज़ ब्राइटनेस चाहते हैं.


