Saturday, May 30, 2026

Apple का पहला Foldable iPhone Ultra सितंबर 2026 में लॉन्च हो सकता है, जो खुलने पर मात्र 4.7mm पतला और 7.8 इंच स्क्रीन वाला होगा.

Share

 एप्पल के फोल्डेबल स्मार्टफोन का इंतजार पिछले कई सालों से किया जा रहा है. इस दौरान फोल्डेबल आईफोन के बारे में तरह-तरह की अफवाहें और लीक्स सामने आती रही हैं. हालांकि, अब लगता है कि 2026 में आखिरकार इस फोन के लॉन्च का इंतजार खत्म हो सकता है. हाल ही में एक केस मैन्युफैक्चरर के रेंडर्स सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं जिनमें इस फोल्डेबल डिवाइस का डिज़ाइन काफी हद तक साफ नजर आ रहा है.

ऐसा माना जा रहा है कि यह iPhone 18 Pro लाइनअप के साथ सितंबर में लॉन्च होगा और इसे iPhone Ultra के नाम से बाजार में उतारा जा सकता है. Apple ने अभी तक इस डिवाइस को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन लीक्स की बाढ़ से साफ है कि कुछ बड़ा तैयार हो रहा है. एप्पल ने अभी तक इस डिवाइस को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन लीक्स की बाढ़ से साफ है कि कुछ बड़ी तैयारी हो रही है.

डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन्स की पहली झलक

Weibo पर सामने आए केस रेंडर्स में यह फोन बुक-स्टाइल फोल्डिंग डिज़ाइन के साथ दिख रहा है. कैमरा सेटअप एक आईलैंड में रखा गया है जो iPhone Air के डिज़ाइन से मिलता-जुलता लग रहा है. वॉल्यूम बटन डिवाइस के टॉप कॉर्नर पर हैं और पावर बटन दाईं तरफ है. एक दिलचस्प बात यह है कि इन रेंडर्स में MagSafe मैग्नेट नहीं दिख रहा है. इससे सवाल उठ रहे हैं कि क्या यूज़र्स को मैग्नेटिक चार्जिंग के लिए अलग से केस लेना पड़ेगा.

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फोन खुलने पर सिर्फ 4.7mm और बंद होने पर 9.23mm मोटा होगा, जो इसे दुनिया के सबसे पतले फोल्डेबल फोन्स में शामिल कर सकता है. डिस्प्ले की बात करें तो बाहरी स्क्रीन 5.5 इंच और अंदर की स्क्रीन 7.8 इंच की होगी.

स्पेसिफिकेशन्स में 48MP का प्राइमरी कैमरा, A20 Pro चिपसेट और लगभग 5500mAh की बैटरी शामिल होने की उम्मीद है. Face ID के साथ-साथ पावर बटन में Touch ID भी वापस आ सकता है, जो काफी समय बाद Apple के किसी प्रीमियम डिवाइस में देखने को मिल सकता है.

Read more

Local News