Wednesday, June 17, 2026

Snap की नई कंपनी ने AWE 2026 में Specs AR स्मार्ट ग्लासेज़ पेश किए, जिसकी कीमत भारतीय करेंसी में करीब 2,07,000 रुपए रखी गई है.

Share

Snap ने पिछले साल अपने स्मार्ट वियरेबल्स डिवीज़न को अलग एंटिटी के रूप में पेश किया था और अब इस नई कंपनी ने अपना पहला कंज्यमूर-फोकस्ड ऑगमेंटेड रिएलिटी स्मार्ट ग्लास पेश कर दिया है. ऑगमेंटेड वर्ल्ड एक्सपो 2026 में मंगलवार को अनवील किए गए इन स्मार्ट ग्लासेज़ का नाम स्पेक्स (Specs) रखा गया है.

इसका फ्रेम स्विस TR90 पॉलिमर से बनाया गया है, जिससे यह हल्का भी है और मजबूत भी है. इसमें दो अनस्पेसिफाइड स्नैपड्रैगन प्रोसेसर्स दिए गए हैं, जो हैंड ट्रैकिंग और यूज़र के साथ अन्य इंटरैक्शन भी करते हैं. कंपनी का दावा है कि इन ग्लासेज़ को डेवलप करने के दौरान उसने 7,000 से ज्यादा पेटेंट फाइल किए हैं.

कीमत और उपलब्धता

स्पेक्स एआर ग्लासेज़ (Specs AR Glasses) को फिलहाल कंपनी के ऑनलाइन स्टोर से प्री-ऑर्डर किया जा सकता है, जिसकी कीमत 2,195 डॉलर यानी लगभग 2,07,000 रुपए रखी गई है. इसके लिए यूज़र्स को 200 डॉलर यानी करीब 19,000 रुपए की रिफंडेबल डिपॉजिट देनी होगी.

कंपनी के प्लान के मुताबिक, यह डिवाइस इस साल पतझड़ के मौसम में अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस में शिप किया जाएगा. हालांकि, भारत समेत अन्य देशों में इसकी उपलब्धता को लेकर अभी तक कंपनी ने कोई भी जानकारी शेयर नहीं की है. ऐसे में भारतीय यूज़र्स को इसके लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है.

Snap Unveils Specs AR Smart Glasses

डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स

स्पेक्स दो साइज़ में आता है. इसके 47mm मॉडल का वजन 132 ग्राम है, जबकि बड़ा वेरिएंट 52mm का है, जिसका वजन 136 ग्राम है. इसमें अगर यूज़र्स चाहें तो प्रिस्क्रिप्शन लेंस भी लगाए जा सकते हैं. इसके डिस्प्ले की बात करें तो इसमें कंपनी की खुद की लिक्विड क्रिस्टल ऑन सिलिकॉन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जो 51 डिग्री का फील्ड ऑफ व्यू और 1.6 करोड़ कलर्स सपोर्ट करता है.

कंपनी का कहना है कि काम करते वक्त इसका डिस्प्ले 24 इंच के डेस्कटॉप मॉनिटर जैसा महसूस होता है, जबकि मूवी या शो देखते टाइम आप इसे पहनेंगे तो आपको 10 फीट की दूसरी से 115 इंच के होम सिनेमा स्क्रीन जैसा एक्सपीरियंस मिलेगा. इसमें वेवगाइड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें अरबों नैनोस्ट्रक्चर्स मौजूद हैं और यह आसपास के माहौल को साफ और सहज तरीके से दिखाने का दावा करती है.

Snap Unveils Specs AR Smart Glasses

इसके अलावा इसमें इलेक्ट्रोक्रोमिक लेंस भी दिए गए हैं, जो कम रोशनी से तेज रोशनी वाली जगह पर जाते ही महज 10 सेकंड में अपना टिंट बदल लेते हैं. नेविगेशन के लिए यह असली दुनिया पर मैप्स को सुपरइम्पोज़ कर सकता है. इसमें कई एआर टूल्स और एआई पावर्ड वॉयस असिस्टेंट भी दिया गया है, जो यूज़र्स के आसपास के माहौल के आधार पर जवाब दे सकता है. इसके जरिए कंटेंट स्ट्रीमिंग भी की जा सकती है. इसके अलावा कंपनी ने यूज़र्स की प्राइवेसी का ख्याल रखते हुए इस एआर ग्लासेज़ में एक खास फीचर दिया जिसके जरिए जब भी इसमें वर्ल्ड-फेसिंग कैमरा एक्टिव होगा, इसमें एक एलईडी रिकॉर्डिंग इंडिकेटर जलनी शुरू हो जाएगी.

Read more

Local News