Monday, July 6, 2026

 SIR में सामने आए आंकड़े, इन क्षेत्रों में मिले सबसे ज्यादा अज्ञात मतदाता

Share

भोजपुर जिले में मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान प्रपत्र अपलोड करने की समय सीमा समाप्त होने के बाद कई मामले सामने आए हैं। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा मतदाताओं के नाम कट रहे हैं जहां मृत मतदाताओं की संख्या भी अधिक है। अगिआंव विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम मतदाता प्रपत्र अपलोड नहीं किए गए और यहां सबसे कम मृत मतदाता मिले हैं।

आरा। भोजपुर जिले में चले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान प्रपत्र अपलोड करने की समय सीमा 26 जुलाई को समाप्त होने के बाद कई प्रकार के मामले सामने आ रहे हैं। जिन 1,90,832 मतदाताओं का प्रपत्र अपलोड नहीं हुआ है, उन पर नजर डालें तो कई नए तथ्य सामने आए हैं।

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 31,419 मतदाताओं के नाम कट रहे हैं। यहां पर गणना प्रपत्र अपलोड न करने वालों की संख्या सबसे ज्यादा है। इसी के साथ यहां पर सबसे ज्यादा मृत मतदाता भी मिले हैं। मृत मतदाताओं की संख्या 11,833 है। इसी के साथ ट्रेसलेस मतदाताओं की मिलने वाली संख्या भी ज्यादा है। यहां 3456 ट्रेसलेस मतदाता हैं।

इसके बाद जगदीशपुर में मृत मतदाताओं की संख्या 10,420 और ट्रेसलेस की संख्या 3413 है। तीसरे स्थान पर तरारी विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा मृतक और ट्रेसलेस मतदाताओं की संख्या 12,449 है।

आरा विधानसभा क्षेत्र में मृतक और ट्रेसलेस की कुल संख्या 11,760 है। अगिआंव में 10,887, बड़हरा में 10,741 और सबसे कम मृतक और ट्रेसलेस (दोनों मिलाकर) 10,458 संदेश विधानसभा क्षेत्र में हैं। जिले में यदि मृत मतदाताओं की बात करें तो सबसे कम अगिआंव विधानसभा क्षेत्र में 8,810 मतदाता मिले हैं।

इधर, जिले में आज मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन हो रहा है। प्रारूप प्रकाशन के साथ ही जिन मतदाताओं का नाम प्रारूप सूची में नहीं होगा, वह एक अगस्त से लेकर एक सितंबर तक दावा-आपत्ति का आवेदन बीएलओ के माध्यम से सक्षम प्राधिकार के यहां कर सकते हैं। जिले में कुल 22,21,986 मतदाताओं में से 20,31,154 मतदाताओं का गणना प्रपत्र अपलोड हुआ है।

अगिआंव विधानसभा क्षेत्र ने बनाया रिकार्ड

वैसे तो अगिआंव विधानसभा क्षेत्र सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र है, परंतु मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान इसने कई ऐसे रिकार्ड बनाए हैं जो अन्य विधानसभा क्षेत्रों के लिए नजीर बन गया है। सभी विधानसभा क्षेत्रों के मुकाबले यहां सबसे कम 20,417 मतदाताओं के द्वारा ही प्रपत्र अपलोड नहीं किए गए हैं। यदि यहां नाम कटेंगे भी तो सबसे कम मतदाताओं के नाम कटेंगे। यहां सबसे ज्यादा 92.64 प्रतिशत मतदाताओं ने गणना प्रपत्र अपलोड किया है। यहां सबसे कम मृत 8,810 मतदाता मिले हैं।

विधानसभा क्षेत्र वार मृत और ट्रेसलेस वोटरों की संख्या

विस क्षेत्रमृतट्रेसलेसकुल
संदेश9223123510458
बड़हरा976697510741
आरा10486127411760
अगिआंव8810207710887
तरारी9570269912449
जगदीशपुर10420341313833
शाहपुर11833345615289
योग702881512985417

Read more

Local News